अपनी यात्रा के दौरान लेखक को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ?

यात्रा के दौरान लेखक को निम्नलिखित कठिनाइयों का सामना करना पड़ा -

(1) उस समय भारतीयों को तिब्बत यात्रा की अनुमति नहीं थी। इसलिए उन्हें भिखमंगे के रुप में यात्रा करना पड़ी।

(2) चोरी के डर से भिखमंगों को वहाँ के लोग घर में घुसने नहीं देते थे। इसी कारण लेखक को भी ठहरने के स्थान को लेकर कठिनाई का सामना करना पड़ा।

(3) डाँड़ा थोङ्‌ला जैसी खतरनाक जगह को पार करना पड़ा।

(4) लङ्कोर का रास्ता तय करते समय रास्ता भटक जाने के कारण वे अपने साथियों से बिछड़ गए।

  • 3
What are you looking for?