कृपया गाय पर एक निबंध दें
गाय स्तनपायी जानवरों में आती है। यह एक समय में एक बछड़े को जन्म देती है। मनुष्य की भांति ही यह भी 9 माह में बच्चे को जन्म देती है। गाय पूरे संसार में पायी जाती है। इसे सदियों से मनुष्य ने अपना पालतू पशु बनाया हुआ है। इसे दुग्धपालन के लिए पाला जाता है। गाय अपने दूध के कारण प्रसिद्ध है। माना जाता है कि सारे जानवरों में इसका दूध सबसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। हिन्दू धर्म में इसके गोबर से लेकर गौमूत्र तक का विशेष महत्व है। गोबर घर लिपने तथा उपले बनाने का काम आता है। इसके साथ ही इसका मूत्र औषधी बनाने के काम आता है। कई हिन्दू घरों में गौमूत्र गंगाजल के समान पवित्र माना जाता है। गाय का बछड़ा बैल होता है, जो खेतों में हल खींचने के काम आता है। गाय हर तरह से लाभदायक पशु है।