-समय बीत जाने पर प्राप्त सफलता किसी काम नहीं आती है। अपने विचार प्रकट करे।

मित्र हम आपको कुछ पंक्ति लिखकर दे रहे हैं। कृपया इसे आधार बनाकर आप स्वयं लिखने का प्रयास करें। इससे आपके लेखन कौशल का विकास होगा। आप लिखकर हमें भेज भी सकते हैं। हम उसे जाँचने में आपकी सहायता करेंगे। 
हर कार्य के लिए एक निश्चित समय निर्धारित किया जाता है। यदि कार्य अपने निश्चित अवधि में ना हो, तो बाद में उसका महत्व नहीं रह जाता। ठीक इसी प्रकार सफलता के लिए भी एक निश्चित सीमा होती है। समय बीत जाने पर यदि सफलता प्राप्त हो, तो उसकी खुशी पहले के समान नहीं होती। लेकिन इसका यह मतलब नहीं होता कि वह सफलता अर्थहीन हो। किसी भी व्यक्ति को सफलता उसके द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही मिलती है। यह सच है कि उस कार्य में किसी को जल्दी तो किसी को देरी से सफलता हासिल होती है। हमें सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। देर से ही सही सफलता किसी भी व्यक्ति के भविष्य निर्माण में सहायक होती है।

  • 1
What are you looking for?