how to identify different types of sandhi
 

मित्र हमने हर संधि को करने के लिए नियम दिए हैं। अगर आप उनके नियम समझ गए, तो आपको संधि को पहचानने और करने में सरल हो जाएगा। संधि नियमों के आधार पर होती है। जैसे गणित में सवाल को हल करने के लिए उसका नियम याद करना पड़ता है, वैसे ही संधि को करने के लिए इसके नियम याद करने पड़ते हैं। जैसे यण संधि का उदाहरण देखिए-
 इस संधि के अंदर किसी शब्द में यदि इ/ई के बाद अन्य स्वर (अ,आ, इ,ई, उ, ऊ.......) आए तो इ/ई की जगह वह य बन जाता है। जैसे-
अति + अधिक – अत्यधिक

ऊपर दिए संधि विच्छेद में आपने ध्यान दिया होगा कि 'अति' शब्द था और उसमें त पर इ लगा हुआ है और दूसरे शब्द में अधिक शब्द में अ स्वर पहले है। इस अ स्वर के कारण त पर लगा अ रूपी अन्य स्वर य बन गए हैं।

 दूसरे नियम में संधि के अंदर किसी शब्द में यदि उ/ऊ के बाद अन्य स्वर (अ,आ, इ,ई, उ, ऊ.......) आए तो इ/ई की जगह वह व बन जाता है। जैसे-

सु+आगत- स्वागत

इस संधि विच्छेद में सु में स व्यंजन पर उ लगा हुआ है और आगत शब्द का पहला शब्द आ स्वर है, इस कारण से स पर लगा उ व हो जाएगा।

  • 0
What are you looking for?