i want 20 muhavra in hindi please answer fast .

मुहावरें

1. अक्ल का दुश्मन - (मुर्ख) उसे समझाने से कोई फायदा नहीं है, वह अक्ल का दुश्मन है।

2. अंधे की लाठी - (एक मात्रा सहारा) राहुल अपने बूढ़े माता-पिता के लिए अंधे की लाठी है।

3. अपने मुँह मिया मिट्ठू बनाना - (अपनी तारीफ स्वयं करना) अपने मुँह मिया मिट्ठू बनाना अच्छी बात नहीं होती है।

4. अपने पैरों पर खड़ा होना - (दुसरों पर अश्रित न रहना) पढ़ाई पूरी होने के बाद वह अपने पैरों पर खड़ा हो गया।

5. अपने पैरों पर कुल्हारी मारना - (स्वयं अपना नुकसान करना) उससे दुश्मनी करके तुमने अपने पैरों पर स्वयं कुल्हारी मार ली।

6. अँगूठा दिखाना - (मना करना) अपने मित्र से मैंने खिलौने माँगें तो उसने मुझे अँगुठा दिखा दिया।

7. आग में घी डालना - (क्रोध को भड़काना) दोनों मित्रों की लड़ाई में तुमने आग में घी डालने का काम किया।

8. आँख खुलना - (सच्चाई का पता चलना) अपने मित्र से धोखा खाने के बाद ही उसकी आँखें खुली।

9. आँखों में धूल झोंकना - (धोखा देना) चोर पुलिस की आँखों में धूल झोंककर भाग गया।

10. इधर-उधर की हाँकना - (व्यर्थ की बात करना) इधर-उधर की बात मत करो, अपने काम पर ध्यान दो।

11. ईंट से ईंट बजाना - (नष्ट कर देना) युद्ध में भारतीय सौनिकों ने दुश्मनों की ईंट से ईंट बजा दी।

12. ईंद का चाँद होना - (बहुत दिनों बाद दिखना) तुम तो ईंद का चाँद हो गए हो, काफी दिनों से मिले नहीं।

13. उल्टी गंगा बहाना - (कठिन कार्य करना) तुम्हारें लिए परिक्षा में पास होना उल्टी गंगा बहाने के समान है।

14. उँगली उठाना - (दोष देना) सबूत नहीं होने पर किसी पर उँगली नहीं उठानी चाहिए।

15. कलेजे क टुकड़ा - (बहुत प्रिय) इकलौता बेटा होने के कारण वह अपने माता पिता के कलेजे का टुकड़ा है।

16. कफन सिर पर बाँधना - (मरने को तैयार रहना) सैनिक युद्ध में कफ़न सिर पर बाँध कर चलते हैं।

17. कटे पर नमक छिड़कना - (दु:खी व्यक्ति को और दु:ख देना) वह बहुत दु:खी है। तुम उसके कटे पर नमक मत छिड़को।

18. कमर टूटना - (हिम्मत टूटना) इतना परिश्रम करने के बावजूद असफल होने से मानो उसकी कमर ही टूट गई है।

19. कान का कच्चा होना - (चुगली पर ध्यान देना) रोहित अच्छा लड़का है पर कान का कच्चा है।

20. कान पर जूँ न रेंगना - (किसी बात पर ध्यान न देना) इतना समझाने के बाद भी तुम्हारे कान पर जूँ तक नहीं रेंगती

  • 2
What are you looking for?