पुस्तकालय की अच्छी व्यवस्था केलिए प्रधानाध्यापिका को
धन्यवाद देते हुए पत्र लिखिए I   ​

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

दिनांक..........

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य जी,
वायु सेना विद्यालय,
नई दिल्ली।
विषय: पुस्तकालय की उत्तम व्यवस्था के लिए धन्यवाद पत्र।

महोदय,
निवेदन इस प्रकार है कि मैं कक्षा 10 की छात्रा हूँ। हमारे विद्यालय में पुस्तकालय नहीं था। आपने उच्च अधिकारियों की अनुमति से विद्यालय में पुस्तकालय खुलवाया है। इस पुस्तकालय में सभी प्रकार ज्ञानवर्धक पुस्तकें हैं। पुस्तकालय की उत्तम व्यवस्था आपके अथक परिश्रम का परिणाम है।    
सभी छात्रों की तरफ से मैं आपका आभार प्रकट करती हूँ। इस पुस्तकालय की उत्तम व्यवस्था के लिए आपका बहुत धन्यवाद। इसके लिए हम सब आपके सदैव आभारी रहेंगे।
धन्यवाद

आपकी आज्ञाकारी शिष्या  
नाम...........
कक्षा:.........
अनुक्रमांक सं.....

  • 1
What are you looking for?