in  which chapter can i find padd parichay??

it is in my syllabus and it is very important to study padd parichay
please reply to my question soon.

नमस्कार मित्र,

पद परिचय के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी भेज रहे हैं-

वाक्य में प्रयुक्त शब्दों को पद कहते हैं। पद परिचय में हम इन्हीं पदों का परिचय देते हैं।

विद्यालय में जब हमें कोई मिलता है, तो हम उसके विषय में सभी जानकारियाँ देते हैं कि वह कौन है? कहाँ रहता है? उसके माता-पिता कौन है? इत्यादि। व्याकरण में हम इसी तरह का परिचय देते हैं परन्तु इसमें हम कुछ बातें बताते हैं। जैसे कि शब्द का लिंग क्या है? वचन कौन-सा है? व्याकरण में वह क्रिया, सर्वनाम, संज्ञा, विशेषण इत्यादि में से किस नाम से जाना जाता है? जब आपको वाक्य में से किसी शब्द के बारे में बताने के लिए कहा जाए, तो इन बातों पर विशेष ध्यान दीजिए।

अब हमारी बात को उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास कीजिए।

राम खाना खा रहा है।

इस वाक्य में राम का पद परिचय देने के लिए कहा जाता है, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना है।

१.राम शब्द व्याकरण में किस नाम से जाना जाता है, तो इसका उत्तर है व्यक्तिवाचक संज्ञा (एक व्यक्ति का नाम है, तो यह व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द होगा।)

२. राम शब्द का वचन क्या है, तो इसका उत्तर है एकवचन। (राम एक व्यक्ति का नाम है, तो इस आधार पर एकवचन होगा)

३. राम शब्द का लिंग, तो इसका उत्तर है पुल्लिंग (राम शब्द क्योंकि एक पुरुष का नाम है इसलिए पुल्लिंग)

४. राम को हम क्रिया का कर्ता भी कहेंगे क्योंकि उसी के द्वारा खाना खाया जा रहा है।

पद परिचय आप तभी सही तरह से दे सकते हो, जब आप व्याकरण में विशेषण, संज्ञा, क्रिया, अव्यय, सर्वनाम, कारक, लिंग, वचन इत्यादि का अध्ययन भली प्रकार से कर चुके हो।

पद परिचय इन्हीं सबके आधार पर दिया जाता है।

आप व्याकरण के इन भागों को जानते नहीं हो और चाहते हो कि पद परिचय देना सीख जाओ तो यह संभव नहीं है।

आपको शब्द को देखते ही पता लग जाना चाहिए कि शब्द में क्या-क्या लिखा जा सकता है।

उदाहरण के लिए- राम के पास एक बंगला है।

इस वाक्य में एक शब्द का परिचय देने के लिए कहा जाए, तो आप इसका पद परिचय क्या दोगे।

एक= निश्चित संख्यावाचक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग।

इसके लिए आपको बस ध्यान देना है। आप अपनी पाठ्यक्रम की पुस्तक से किसी भी शब्द का पद परिचय देने का प्रयास करो। परन्तु उससे पहले व्याकरण के अन्य भागों का अध्ययन अवश्य करो। 

  • 0

which book do u have in ur school ???? according to my book (sarasvati vyakran nidhi) pad parichay is chapter 7 on page 337.

  • 0

meritnation mein padd parichay kaha hai???  vyakaran portion mein nahi hai padd parichay meritnation par......


  • 0
What are you looking for?