Iss question ka answer kya hoga?
 
प्रश्न- फसलों के उत्पादन में महिलाओं के योगदान को हमारी अर्थव्यस्था में महत्त्व क्यों नहीं दिया जाता है? इस बारे में कक्षा में चर्चा कीजिए।

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं। 

फ़सलों के उत्पादन में महिलाओं के योगदान को हमारी अर्थव्यवस्था में महत्व नहीं दिया जाता है। जबकि कुछ क्षेत्रों में फसलों के उत्पादन में स्त्रियों का योगदान पुरुषों से अधिक होता है। चूंकि हमारी सामाजिक व्यवस्था पुरुष प्रधान है, इसलिए स्त्रियों के योगदान को पुरुषों के समक्ष गिना नहीं जाता। स्त्रियों को शारीरिक रूप से पुरुषों से दुर्बल माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां स्त्रियां पूरे दिन कार्य करती हैं वहीं पर पुरुष उस कार्य को कुछ घंटों में ही पूरा कर देता है।  

  • -1
This is based on class discussion .
  • 0
What are you looking for?