jeev jantu ke samrakshan ki avshyaktha par prakash daliye

जीव-जन्तु संरक्षण के लिए सरकार तथा मनुष्य द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। आज के समय में लोगों द्वारा जीव-जन्तु का इतना शिकार किया जा रहा है कि इनकी प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं। कुछ प्रजातियाँ  विलुप्ति की कगार पर हैं। यदि समय रहते इनका संरक्षण नहीं किया गया, तो यह जल्द ही विलुप्त हो जाएँगी।  जीव-जन्तु पृथ्वी के पर्यावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये खाद्य श्रृंखला का महत्वपूर्ण भाग हैं। यदि खाद्य श्रृंखला से इन्हें निकाल दिया जाए, तो पर्यावरण में असंतुलन व्याप्त हो जाएगा। यह मनुष्य के लिए भी उचित अवस्था नहीं है। अतः हमें स्वयं को बचाने के लिए तथा पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए इनके संरक्षण की आवश्यकता है।

  • 3
What are you looking for?