'kartoos kahani ka saarapne shabdon mein likhte hue usmen nihitsandesh ko spasht kijie

मित्र कारतूस का सार इस प्रकार है-
कारतूस वजीर अली पर आधारित कहानी है। इस कहानी में उस साहसी व्यक्ति के कारनामों का वर्णन किया गया है। वजीर अली अवध के नवाब आसिफ़उद्दौला का पुत्र था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने उसे शासन से वचिंत कर उसके चाचा को उसके राज्य को सौंप दिया था। तब से वह अंग्रेजों का कट्टर विरोधी हो गया। उसका यही उद्देश्य था की अंग्रेजों को अपने देश से निकाल बाहर करना। वह इतना बहादुर व निडर व्यक्ति था की अकेले ही अंग्रेजी सेना के खेमे में घुसकर अंग्रेंजी अफ़सर से कारतूस प्राप्त कर लिया। उसकी बहादुरी के आगे वह अफ़सर भी नतमस्तक हो गया।

संदेश-  कारतूस पाठ से हमें यह संदेश मिलता है कि मनुष्य को हमेशा साहसी और निर्भय रहना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में अन्याय करने वाले का साथ नहीं देना चाहिए अपितु उनके विरुद्ध संघर्ष करना चाहिए।  
 

  • 2
What are you looking for?