Khushbu rachne wale hatho ka varnan karte hue ye bataiye ki isme samaj ki kis vishamta ka varnan kiya gaya h

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

खुशबू रचने वाले हाथ देश की मशहूर अगरबत्तियाँ बनाते हैं। ये लोग गंदी बस्ती में रहते हैं और गरीबी और गंदगी में अपना जीवन गुजारते हैं। खुद दयनीय जीवन जीते हैं और हमारे लिए खुशबूदार अगरबत्तियां बनाते हैं। इस पाठ में दयनीय और गरीबी से भरी जिंदगी में रहने वाले लोगों के बारे में बताया गया है। इन लोगों का कार्य गुलाब, केवड़ा, खस इत्यादि खुशबू की अगरबत्तियां बना कर लोगों की जिन्दगी खुशबूदार बनाना है और यही समाज की विषमता है। 

  • 0
What are you looking for?