kritwachya se karmwachya me badle

Hi,
 
कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना :- किसी भी वाक्य को कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में बदलने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। ये नियम इस प्रकार हैं –
(i)  कर्मवाच्य में बदलने के लिए कर्तृवाच्य के वाक्य में कर्ता के साथ करण कारक के विभक्ति चिह्न - 'से', 'के द्वारा' का प्रयोग किया जाता है; जैसे -
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
विमला ने खाना खाया।
विमला के द्वारा खाना खाया गया।
(ii)  कर्तृवाच्य वाक्य के लिंग, वचन तथा कर्म क्रिया के अनुसार बदल दिए जाते हैं; जैसे -
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
मैं गाना सुनती हूँ।
मुझसे गाना गाया जाता है।
(iii)कर्तृवाच्य को कर्मवाच्य में परिवर्तित करने से क्रिया में आ, ई, ए, और या जोड़ना पड़ता है; जैसे -
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
वह खाना बनाती है।
उसके द्वारा खाना बनाया जाता है।
 
मैं आशा करती हूँ की आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
यदि आप और अधिक जानना चाहते हैं तो आप इसके लिए हमारी सदस्यता (Member ship) ले सकते हैं। हमारी सदस्यता के लिए आप इन नम्बरों पर संपर्क करें 1-860-500556 या 011-40705070 ।
 
ढेरों शुभकामनाएँ !

  • 0
What are you looking for?