kya jio ke Prati Prem Bhavna Rakhna hi Manavta hai? Give me an essay on this topic in Hindi.

मित्र
सभी जीवों के प्रति प्रेम भावना रखना मानवता है। जीवों के प्रति सेवा की भावना रखनी चाहिए क्योंकि वे भी हमारे समान हैं। एक विडंबना है कि वे हमारी तरह समर्थ नहीं है। अतः हमें उनके प्रति प्रेम, दया और सेवा भावना रखनी चाहिए। यह उन जीवन मूल्यों  की ओर संकेत करते हैं, जो हमें दूसरों पर दया, प्रेम और परोपकार करने के लिए प्रेरित करते हैं। यदि मनुष्य किसी अन्य प्राणी को कष्ट में देखकर दुखी हो जाए और उसके हित के लिए कार्य करने को प्रेरित हो उसे मानवता कहा जाता है। मानवता की कोई परीधि या सीमा नहीं है। एक चींटी को पैर के नीचे कुचले जाने से लेकर देश के लिए जान देने तक, मन मे आने वाले हर भाव का नाम मानवता है। यह वह गुण है, जिसके कारण पृथ्वी रहने योग्य है। यदि हर मनुष्य क्रूर, अत्याचारी या पापी हो जाए, तो इस पृथ्वी और इंसानियत का अंत हो जाए। मानवता एक इंसान का दूसरे इंसान पर विश्वास बनाती है। प्रेम, भाईचारे का भाव फैलाती है। इस संसार में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो इंसानियत के नाम पर कलंक है। परन्तु ऐसे लोगों की कमी भी नहीं है जिनके दम पर इंसानियत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। किसी भयंकर विपदा के आने पर जब एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी की सहायता के लिए कूद पड़ता है, उसमें इंसानियत का ही भाव होता है। जब कोई किसी घायल को अस्पताल ले जाता है, तो यह प्रमाण है कि अब भी मानवता जिंदा है। 
 

  • 0
Sorry , not jio , that is jivo
  • 0
What are you looking for?