kya kriyavisheshan padabandha ko avyaya padbandha bhi kaha jata hai? maine kai kitabo mein aisa padha hai.

मित्र क्रिया विशेषण कहे जाने वाले शब्द अव्यय ही हैं। परन्तु इनके अपने प्रकार हैं। क्रिया विशेषण यह इसलिए कहे जाते हैं क्योंकि क्रिया की विशेषता बताते हैं। अव्यय कहकर हम इनके प्रकारों को नहीं समझ पाएँगे। यदि इन्हें अव्यय की कहा जाना था, तो इनके अलग-अलग नामकरण करने की आवश्यका नहीं थी। ऐसे तो संबंधबोधक, समुच्चयबोधक तथा विस्मयादिबोधक भी अव्यय हैं। उन्हें ये नाम देने की आवश्यकता नहीं थी। अव्यय कहकर ही काम चलाया जा सकता था। परन्तु ऐसा इसलिए कहा गया ताकि सबको समझ में आए कि किस अव्यय का क्या कार्य है और यह क्यों प्रयोग में लाया जाता है।

  • 0
What are you looking for?