MAA KI MAMTA PAR EK LEKH LIKHIYE

नमस्कार मित्र,
आपकी समस्या के समाधान के लिए हम आपको उत्तर लिखकर दे रहे हैं।

 'माँ' एक ऐसा शब्द है, जो हर बच्चा अपने जीवन में बोलता है। माँ के बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं है। इस संसार में हमें लाने का श्रेय माँ को जाता है। यही कारण है कि हमारे जीवन में माँ का स्थान सर्वोपरि है। माँ सभी मूल्यवान संपत्ति से अधिक मूल्यवान है। माँ अपने बच्चे की खुशी में खुश होती है तथा बच्चों के किसी भी प्रकार के कष्ट से भावुक तथा दुखी हो जाती है। माँ हमें जन्म देती है , हमारा पालन-पोषण करती है, दुःख में हमारा साथ नहीं छोड़ती। यही कारण है कि हर धर्म में माँ का स्थान भगवान के समकक्ष कहा गया है।  हर धर्म माँ का गुणगान करता है। हमारे द्वारा बोला जाने वाला पहला शब्द माँ ही होता है।  उसके कारण ही हम इस संसार से परिचित होते हैं और विकास पाते हैं। माँ के ऋण से कभी भी मुक्त नहीं हो सकते। उसके इसी योगदान को ध्यान में रखते हुए विश्व में 10 मई को माँ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम अपनी माँ के प्रति आभार प्रकट करते हैं और माँ के लिए कुछ करने का प्रयास करते हैं।

​आशा करते हैं कि दिए गए उत्तर से आपकी समस्या का समाधान हो गया होगा। अगर आपको इस प्रश्न से संबंधित और कोई समस्या हो तो आप हमें Ask and Answer पर भी संपर्क कर सकते हैं। हम प्रयास करेंगे कि जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान किया जा सके। ​

 

  • 1
What are you looking for?