mera priya tyohar essay

म दीपावली पर कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। इसके आधार पर आप स्वयं पूरा निबंध लिखने का प्रयास कीजिए। 

भारतीय संस्कृति में इस त्योहार का अपना ही महत्व है। यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दीपावली में भारतीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जाता है। लोग महीनों पहले से ही इस त्योहार की तैयारियाँ आरंभ कर देते हैं। लोग अपने घरों और दुकानों की सफाई कर उन्हें रंगवाते हैं। नए साजो-समान से घर को सजाया जाता है। बाज़ारों में भी प्रत्येक दुकान विभिन्न सजावटी समानों से भरी होती है। विभिन्न तरह के मिष्ठान भी बाज़ारों की शोभा बढ़ाते हैं। इस दिन अपने सगे-संबंधियों को मिठाई और उपहार देने की परंपरा है। अमावस्या की काली रात में सहस्र दीपों को जलाकर उसे पूर्णिमा की रात में परिवर्तित कर दिया जाता है। लक्ष्मी और गणेश पूजन की भी परंपरा हैं। दुकानदारों और व्यापार करने वालों के लिए तो यह बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। व्यापारीगण अपने बही-खातों की पूजा करते हैं। पुराणों में दीपावली का बहुत महत्व माना जाता है। अयोध्या के राजा राम इसी दिन राक्षस-राज रावण को मार, चौदह वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापिस आए थे। अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत के लिए पूरी अयोध्या नगरी को दीपों से प्रकाशित कर दिया था। तबसे आज तक इस त्योहार को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

  • 4
What are you looking for?