MY QUESTION IS THAT

HAME KAISE EK WORD KO SWAR SANDHI YA VYANJAN SANDHI PAHACHAN SAKTE HAI?

कोई भी विषय हमारे लिए तब तक कठिन होता है, जब तक की हम उस विषय का अध्ययन पूरी रूचि के साथ नहीं करते हैं। संधि में आपको अभ्यास की जरूरत है। संधि में संधि करने के कुछ नियम दिए गए हैं। संधि करने से पहले उन नियमों को देखिए व उनका अभ्यास कीजिए। एक बार आपको वे नियम याद हो गए फिर संधि आपके लिए सरल हो जाएगी। हम नियमों को जाने बिना संधि व संधि-विच्छेद करना आरंभ कर देते हैं, जिससे होता यह है कि हमें कुछ समझ में नहीं आता। संधि करने से पहले उन्हें समझिए। हमने अपने संधि भाग में उन नियमों को दिया हुआ है। इन नियमों को एक बार भली भांति से देखिए। दूसरे, आप संधि के सभी भेदों को एक साथ समझने का प्रयास मत कीजिए पहले एक बार गुण संधि के नियम को देखिए, उसे याद कीजिए उसके दिए उदाहरणों पर गौर कीजिए। जब आपको लगे कि एक भाग समझ में आ गया है, तभी दूसरा भेद सीखिए। हमने संधि से जुड़ी समस्त जानकारी विस्तारपूर्वक ही दी है, इससे ध्यान से समझने का प्रयास कीजिए।

  • 0
What are you looking for?