Not getting idea on.this letter

प्रिय मित्र!
हमारे एक मित्र ने आपके प्रश्न का उत्तर दिया है। हम भी अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से आप अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

परीक्षा भवन।

दिनांक: ...........

 
सेवा में
,

प्रधानाचार्य जी,
राजकीय उच्चतम माध्यमिक बाल विद्यालय,
डिफेंस कालोनी,
नई दिल्ली।

विषय: पुस्तकालय के संबंध में धन्यवाद पत्र।

महोदय/महोदया,

मैं आठवीं कक्षा का छात्र हूँ। मेरा नाम कृष्णा है। हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में पत्र-पत्रिकाओं का सर्वथा अभाव रहता था। जिसके कारणवश हमें अध्ययन के लिए पर्याप्त पत्र-पत्रिकाएँ नहीं मिल पाती थे। यदि हमें किसी कवि या लेखक के विषय पर पुस्तकें चाहिए होती, तो पुस्तकालय की ओर से सदैव निराशा ही हाथ लगती थी। मेरे जैसे बहुत से ऐसे विद्यार्थी हैं, जो अध्ययन हेतु पत्र-पत्रिकाएँ नहीं खरीद पाते हैं। हमें इन पुस्तकों के अभाव के कारण ख़ासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन्हीं पुस्तकों के सहारे हम अपनी परीक्षा संबंधी तैयारियाँ करते हैं। 

आपने हमारे लिए नई आधुनिक पत्र-पत्रिकाएँ और पाठ्यपुस्तक के मंगवा कर इस पुस्तकालय की अवस्था को पुनः नवीन कर दिया है। आज हमारे विद्यालय का पुस्तकालय  अपने जिले में  श्रेष्ठ है ल। पुस्तकालय को इस अवस्था में लाने का श्रेय आपको जाता है। इसके लिए हम आपके सदा आभारी रहेंगे।

धन्यवाद सहित,

आपका आज्ञाकारी शिष्य,

कृष्णा
कक्षा
: ..............

  • 0
its very easy. just write the importance of library in your school as it develops child mentally and books let us travel without moving our feet. Like that you can make 3 paragraphs.
1st para- importance of library
2nd para- brief description
3rd para- closing compliment
then greeting
  • 0
What are you looking for?