only in sambhandsuchak avay and kriyaviseshan avay can match
rnrn
rn
rn
rn
rn
rn
rn
क्रिया विशेषण तथा संबंधबोधक अव्यय दोनों ही बहुत अलग अव्यय हैं। उदाहरण के लिए देखिए कैसे-
क्रिया विशेषण अव्यय में क्रिया की विशेषता बताई जाती है। इसके विपरीत संबंधबोधक अव्यय में वाक्य में आए संज्ञा, सर्वनाम शब्दों का वाक्य के अन्य संज्ञा तथा सर्वनाम शब्दों के साथ संबंध स्थापित किया जाता है। उदाहरण के लिए-
मैं धीरे-धीरे चली।
इस वाक्य में 'धीरे-धीरे' चली क्रिया शब्द की विशेषता बता रहा है।
मैं पेड़ के नीचे खड़ा था।
इस वाक्य में 'के नीचे' 'मैं' सर्वनाम शब्द का 'पेड़' संज्ञा शब्द से संबंध जोड़ रहा है। मैं किसके नीचे खड़ा था पेड़ के नीचे।