parsarg kya hote hai?or ye 'parsarg ne' kis prakar upyog hota hai?

Hi!
परसर्ग जानने से पहले आपको यह जानना होगा, कारक क्या होता है? इससे पहले, आपको यह समझना होगा की कारक का क्या काम होता है? साधारण शब्दों में कहें तो कारक का काम वाक्य में प्रयोग होने वाले क्रिया शब्दों (पढ़ना, खाना, आना, जाना, बैठना, चलना, सोना, रोना इत्यादि शब्द), संज्ञा शब्दों (राम, श्याम, मीना, सीता, ताजमहल, आगरा, दिल्ली इत्यादि समस्त शब्द) व सर्वनाम शब्दों (वह, यह, उसका, अपना, उसको, तुम, स्वयं, आप) को आपस में जोड़ कर संबंध स्थापित करना होता है; जैसे-
 
(1) मेरे पेट में दर्द हो रहा है।
 
इस वाक्य में देखिए 'मेरे' सर्वनाम शब्द है, 'पेट' और 'दर्द' संज्ञा शब्द है और 'हो रहा है' क्रिया शब्द है। यदि हम वाक्य इस तरह लिखते हैं 'मेरे पेट दर्द हो रहा है' तो यह वाक्य अटपटा लगेगा। 'में' कारक शब्द है और यह पूरे वाक्य में 'मेरे' (सर्वनाम) व 'पेट' (संज्ञा) और 'दर्द' (संज्ञा) शब्दों को आपस में जोड़कर कर संबंध स्थापित कर इस अटपटेपन को समाप्त कर रहा है। अत: आपको समझ आ गया होगा की कारक क्या होता है और इसका क्या काम होता है। 'में' अधिकरण कारक है।
का, के, को, की में, से, ने, रा, रे, री, पर, हे, अरे सारे कारक-चिह्न हैं इन्हें विभक्ति चिह्न भी कहते है और इन्हीं विभक्ति चिन्हों को परसर्ग भी कहते हैं। कारक का अपना अलग-अलग परसर्ग होता है। यह कारक की पहचान है, कारक के विभक्ति चिन्ह (परसर्ग) से हमें पता चल जाता है, वाक्य में कौन-सा कारक है। नीचे दी तालिका में देखिए हमने सबके विभक्ति चिन्ह (परसर्ग) दिए हैं व उनके प्रयोग भी बताए गए हैं।
कारक के विभक्ति चिह्न (परसर्ग) - 
1.
कर्ता (ने)
(i) राहुल ने मारा।
2.
कर्म (को)
(ii) राहुल ने सोमू को मारा।
3.
करण (से, के साथ, के द्वारा)
(i) राधा ज़ोर से गाती है।
(ii) रामू गाड़ी द्वारा बाज़ार गया।
(iii) मानस राजन के साथ स्कूल गया है।
4.
सम्प्रदान (के लिए, को)
(i) मोनू ने राजू को सेब दिया।
(ii) मोनू राजू के लिए सेब लाया है।
5.
अपादान (से)
(i) राहुल स्कूल से चला गया।
6.
सम्बन्ध (का, के, की)
(i) यह रमेश की गाय है।
(ii) यह रमेश का भाई है।
7.
अधिकरण (में, पर)
(i) शोभा रसोई घर में है।
(ii) माँ छत पर है।
8.
संबोधन (हे!, अरे!)
(i) हे प्रभु! ये क्या हो रहा है?
(ii) अरे रामू! ऐसा क्यों कर रहे हो?
 
आशा करती हूँ कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 6

 panchi is which sangya

  • -2
What are you looking for?