Ped mera mitr
I have to write essay on it.
Please tell me some points, also how can i start writing

 
प्रिय विद्यार्थी ,

निबंध लेखन - पेड़ हमारे मित्र

'पेड़' प्रकृति की सबसे अमूल्य देन है। हमारे जीवन में पेड़ों का बहुत अधिक महत्व है , ये हमारे लिए जीवनदायी हैं । हर धर्म में इन्हें बहुत महत्व दिया गया है। ये प्राचीन समय से ही इस पृथ्वी का हिस्सा रहे हैं। पृथ्वी के वातावरण को रहने लायक बनाने में और प्रकृति को संतुलित रखने में इनका बहुत योगदान है। अतः इनके बिना अपनी कल्पना करना संभव नहीं है।
 
पेड़ पृथ्वी के वातावरण में से कार्बन डॉइऑक्साइड को ग्रहण करके ऑक्सीजन देते हैं। 'ऑक्सीजन' इस पृथ्वी में रहने वाले प्राणियों के लिए जीवनदायनी है। अतः यह सरलता से समझा जा सकता है कि पेड़ हमारे लिए कितने आवश्यक हैं? इन्हीं पेड़ों से वनों का निर्माण हुआ है।

वनों पर पूरी मानव सभ्यता निर्भर है। इनसे हमें ऑक्सीजन के साथ-साथ और बहुत कुछ मिलता है। ये वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं। इनसे ही हमें लकड़ी, दवाइयाँ, भूमि, भोजन इत्यादि की पूर्ति होती है। प्रकृति में संतुलन बनाने का कार्य भी यही करते हैं। हमारी खाद्य श्रृंखला इन्हीं पर निर्भर है। यदि वन समाप्त होते हैं, तो कई प्राणी इस श्रृंखला से विलुप्त हो सकते हैं। वन्य प्राणी वनों पर ही निर्भर हैं। इसके अतिरिक्त यह मृदा के कटाव को रोकते हैं। इनकी जड़ें मिट्टी में बहुत गहरी होती हैं। अतः ये मिट्टी को पकड़े रहते हैं। वर्षा करवाने का श्रेय भी इन्हें ही जाता है। और इन्हीं कारणों से पेड़ हमारे मित्र माने जाते हैं ।  

ये सब जानते हुए भी हम वनों को तेज़ी  से काट रहे हैं। यह हमारे लिए उचित नहीं है। यदि वन नहीं हैं, तो हम भी नहीं हैं। अतः हमें वनों के संरक्षण के लिए तेज़ी से कार्य करने होगें। वैसे विश्व में बहुत से देशों की सरकार इस दिशा में सचेत हो गई हैं। इसके लिए अब स्वयंसेवी संस्थाएँ भी सामने आ रही हैं। वन संरक्षण हमारी ही ज़रूरत है। अतः हमें भी जागरूक होकर पेड़ लगाने का प्रयास करना चाहिए। 

इस आधार पर आप अपना निबंध लिख सकते हैं ।

आभार ।

  • 0
Hi swara,

1. First about your best friend.
2. Start with the heading.
3. Start writing the essay.
4. Ex- swara meri priy mitr hai.
Vah mera saath hamesha deti hai.
Vah bahut hi acchi hai aur hamesha meri madad kkarti hai.
5. Write about the qualities.
6. After mentioning qualities you can also mention demerits because every person has a demerit.
7. Start from- meri priy mitr swara hai.
8. End with- vah meri sabse acchi aur sacchi mitr hai.
  • 0
What are you looking for?