Please expert give the ans

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
 
मधुर वचन बोलने वाले से सभी प्रसन्न रहते हैं तथा मुक्त रूप से उसकी प्रशंसा करते हैं। उसके मधुर वचनों के कारण कोई उसका शत्रु नहीं होता है। सभी उससे प्रेम करते हैं। उसके समीप रहना लोगों को अच्छा लगता है। शत्रुओं की तुलना में उनरे मित्र सबसे अधिक होते हैं। यही इसके महत्व और लाभ हैं। जो लोग कड़वा बोलते हैं। उनसे लोग दूर रहते हैं। समाज द्वारा उन्हें उपेक्षा मिलती है। लोगों द्वारा उन्हें घृणा का पात्र समझा जाता है। उसके कड़वे वचनों के कारण लोग उनकी निंदा करते हैं। अतः हमें चाहिए कि मधुर वाणी बोले। मधुर वाणी महान व्यक्तियों का आभूषण है। जितने भी महापुरुष रहे हैं, उन्होंने अपनी मधुर वाणी से लोगों का हृदय जीता है।

  • 0
What are you looking for?