Please give answer of this question

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं
 
पहली छात्रा – मित्र! यह स्वच्छ भारत अभियान क्या है? इस अभियान को कब शुरू किया गया था?
दूसरी छात्रा- स्वच्छ भारत अभियान वर्ष 2014 में, भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी के जन्म दिन 2 अक्तूबर को आरंभ किया गया था।
पहली छात्रा – मित्र! इसमें क्या-क्या किया जाता है?
दूसरी छात्रा - स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण, साफ़-सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अभियान एक वरदान के रूप में है। खुले में शौच बंद करके शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पहली छात्रा – हम इसमें क्या सहायता कर सकते हैं?
दूसरी छात्रा – मित्र! अपने घर और घर के आस-पास की जगह स्वच्छ रखो यही बहुत है। 

  • 1
What are you looking for?