Please give me an essay on bijli na hoti toh in hindi . it's urgent. please give me in 1 to 2 days.

मित्र हम इस विषय पर एक लेख दे रहे हैं। इसे स्वयं विस्तापूर्वक लिखने का प्रयास करें।
बिजली का आज जीवन में बहुत महत्व है। घर से लेकर स्कूल इत्यादि में इसका भरपूर प्रयोग होता है। आज यह जीवन का महत्पूर्ण अंग बन चूकी है। इसके बिना अपनी कल्पना करना संभव नहीं है। लोगों द्वारा आज इसकाइतना उपयोग किया जाता है कि बिजली संकट उभर आता है। दिन में कुछ ही घंटे बिजली आती है और बाकी समय बिजली की पूर्ति बंद कर दी जाती है। घरों में बिजली न होने के कारण बहुत सारी समस्याएँ उत्पन्न हो जाती है। घर में रह रहे लोगों का तो गर्मी से बुरा हाल हो जाता है। बिजली न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पाती है। इससे उनकी पढ़ाई पर बहुत बुरा असर पड़ता है। बूढ़े लोगों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बिजली नहीं होती है, तो पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाती है। सोचिए कि यदि बिजली न हो तो अस्पतालों में आपरेशन भी न किए जा सकें।

  • 7
What are you looking for?