Please give me answer fast
I don't understand this question
Please expert answer me

प्रिय मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है- 
अव्ययीभाव समास के उदाहरण विग्रह सहित इस प्रकार है -
घर-घर : प्रत्येक घर
निस्संदेह : संदेह रहित
प्रत्यक्ष : आँखों के सामने
बेखटके : बिना खटके
यथासमय : समय के अनुसार।
यथारुचि : रूचि के अनुसार
प्रतिवर्ष : प्रत्येक वर्ष
प्रतिसप्ताह : प्रत्येक सप्ताह
यथाक्रम : क्रम के अनुसार
यथानाम : नाम के अनुसार
 
बहुव्रीहि समास के उदाहरण विग्रह सहित इस प्रकार है -
चतुर्भुज : चार हैं भुजाएं जिसकी (विष्णु)
दशानन : दस हैं आनन जिसके (रावण)
मुरलीधर : मुरली धारण करने वाला 
निशाचर : निशा अर्थात रात में विचरण करने वाला (राक्षस)
लम्बोदर : लंबा है उदर जिसका 
गजानन : गज से आनन वाला (गणेश )
 
 
 
 
 
सादर।
 

  • 0
What are you looking for?