please healp me fast..

pls help me to write a essay on "yamuna bachao abhiyaan".....maine ye question pehle bhi kiya tha but mujhe eski ek site mili thi jispar mujhe kuch nahi mila...jo bhi mila english mai....pls give me a right answer of my question...pls help me fast.

यमुना भारत की पवित्र नदियों में से एक है। यमनोत्री से इसका उदगम होता है। इसका इतिहास बहुत प्राचीन है और यह भारतीयों के लिए पूज्यनीय है। परन्तु इसकी विडंबना देखिए कि यह आज प्रदूषित हो गई है। युमना क्योंकि दिल्ली, आगरा (उत्तर प्रदेश) जैसे कई शहरों से गुजरती हुई आती है। इसके किनारे में विद्यमान कारखाने और शहरों से निकलने वाला गंदा पानी इस नदी में छोड़ दिया जाता है। आज इसकी दशा इस कचरे से इतनी बदत्तर हो गई है कि यह गंदे नाले के समान दिखाई देती है। इसके पानी को पीना तो दूर, इसमें नहाने से मनुष्य बीमार पड़ जाता है। कभी इसमें हर प्रकार के धार्मिक कार्य किए जाते थे। परन्तु अब लोग इसके मध्य जाना भी उचित नहीं समझते हैं। मरे जानवरों और शवों को बिना सोचे समझे इसमें बहा दिया जाता है। शहरों से हज़ारों टन कचरा रोज़ इसमें गिरता है। जैसे-जैसे आबादी में बढ़ोतरी हो रही है, इसमें गंदगी भी उसी अनुपात से बढ़ रही है। कारखानों से निकलने वाला जहरीला पदार्थ इसके पानी को जहरीला बना रहा है। यह कभी भगवान श्री कृष्ण की प्रिय नदी थी। इसके किनारे कृष्ण ने कितनी ही लीलाएं दिखाई। परंतु आज वह होते, तो इसकी दशा देखकर बहुत दुखी होते। यमुना बचाओ अभियान इसी गंदगी को रोकने के लिए किया जा रहा है। परन्तु उसका हाल वैसा का वैसा है। युमना का यदि यही हाल रहा, तो वह दिन शीघ्र नहीं है, जब यह नाला कहलाएगी। इसे साफ करने के अनेक प्रयास किए गए हैं, परन्तु सारे प्रयास असफल रहे हैं। इसकी सफाई के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रूपया पानी की तरह बहाया जाता है परन्तु परिणाम हर वर्ष बुरे ही सुनाई देते हैं।  

  • 0

nis chint raho balak mughe meritnation ne bohut help nki hai aaur tumhe b help karange meritnation par vishwash rakho

  • 0
What are you looking for?