please provide me a speech on republic day in hindi with slogans.

मित्र हम इस विषय पर कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। इसे स्वयं पूरा कीजिए और नारा भी स्वयं लिखिए।-
'गणतंत्र दिवस' भारत के इतिहास में इस दिन का विशेष महत्त्व है। आज़ाद भारत का संविधान इसी दिन लागू हुआ था। 200 साल से अंग्रेज़ों ने भारत को अपना गुलाम बनाकर उसका दोहन किया। भारत ने इस गुलामी से मुक्ति 15 अगस्त 1947 को पाई। भारत ने अपने संविधान के लागू होने की खुशी में इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया। यह भारत का राष्ट्रीय पर्व है। जिसे पूरा भारत हर्ष व उल्लास के साथ मनाता है। दिल्ली में तो इस दिन खासतौर पर विशेष आयोजन होता है। इस दिन शानदार परेड का आयोजन किया जाता है। दो-तीन महीने पहले से ही इसकी तैयारियाँ आरम्भ हो जाती है। पूरे दिल्ली शहर को सजाया-सवाँरा जाता है। इंडिया गेट, राष्ट्रपत्ति भवन व सभी सरकारी भवनों की खासतौर पर चमकाया जाता है। इस परेड को देखने के लिए सारे देश से लोग आते हैं। स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगा-रंग नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। रंग-बिरंगी झाकियाँ प्रस्तुत की जाती है। यह त्योहार हमारा राष्ट्रीय त्योहार है। इस त्योहार से हमें अपने देश के गौरवपूर्ण इतिहास का भान होता है।  

  • 0
What are you looking for?