Please tell answer of this question

(1) सलीम अली के लिए प्रकृति कैसे थी?
(2) सलीम अली की नजरो मे जादू था - आशय स्पष्ट कीजिए।


प्रिय मित्र!
हम एक बार में सभी प्रश्नों के उत्तर नहीं दे सकते हैं। आप अपने प्रश्न बारी बारी से पुनः पूछ सकते हैं। 

1. सालिम अली प्रकृति प्रेमी थे। सलीम अली प्रकृति के प्रभाव में आने के स्थान पर प्रकृति को अपने प्रभाव में ले लेतेे थे। दूर क्षितिज में जहाँ आसमान जमीन से मिलता है,
उस प्रकृति को देखने की जादू वाली नजर ऐसी थी, जो प्रकृति को अपने जादूू से बांध लेती थी। उनकी नजरों में प्रकृति बहुत रहस्यों से भरी थी। प्रकृति की यह दुनिया उन्होंने खुद बनाई थी। सालिम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने के स्थान मेंं अथाह सागर बनकर उभरे थे।

2. सालिम अली की नजरों में जादू था। वे पक्षियों को घंटों निहारते रहते और बातें करते थे। सालिम अली कहते थे यदि पहाड़, पर्वत, नदियों इत्यादि प्राकृतिक छठा को मनुष्य की नजर से देखोगे तो यह उनकी भूल है। इन सबको प्रकृति की नजर से देखना चाहिए। इसी प्रकार पक्षियों को मनुष्य की नज़र से देखना भूल होगा। पक्षियों में भी प्राण होते हैं। उनको मानवता की नज़र से देखना चाहिए। पक्षियों का सुंदर गान कानों से सुनकर उसका रोमांच अनुभव नहीं कर सकते, उसके लिए आत्मा से पक्षियों का कलरव सुनना चाहिए।  

  • 1
What are you looking for?