Please tell the answer of the question

प्रिय विद्यार्थी,


निम्नलिखित पत्र से प्रेरणा लीजिए :

प्लॉट 552,
सेन कॉलोनी, 
ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश  -201009 

7 नवंबर 2021 

प्रिय अंशुल, 

नमस्कार! आशा है की तुम कुशल से हो। यहाँ भी सब सकुशल हैं। क्षमा करना परीक्षाओं में व्यस्त होने के कारण तुम्हें लिख न सका। आजकल हमारे यहाँ शीतावकाश चल रहा है। इसलिए मैं अपना समय दूरदर्शन देखने में व्यतीत करता हूँ। मुझे वैसे तो सारे कार्यक्रम पसंद हैं, परन्तु एक धारावाहिक मुझे ज़रा भी पसंद नहीं है उसका नाम है "किसान को सलाम।" 
इस कार्यक्रम में एक दुखिया किसान की कहानी दिखाई गयी है, इतना हद तक कि उसे दया का पात्र बना दिया है। किसानों की हालत दयनीय है मानता हूँ मैं। परन्तु ऐसे धारावाहिक उन्हें और बेबस बनाते हैं, उनका मनोबल तोड़ते हैं, और उन्हें सरकार की सहायता लेने पर मजबूर करते हैं। इतने बड़े मनोरंजन के साधन को, जो पूरा देश देखता है, आशावादी विचार दिखने चाहिए। किसानों को अपने हाल से  उभरने के लिए प्रेरित करे। 

आशा है तुम मेरे विचार से सहमत होगे।  अवश्य अपनी राय मुझे बताना। चाचा चाची को मेरा प्रणाम कहना। 

तुम्हारा प्रिय मित्र,
अनुज 



आभार। 
 

  • 0
What are you looking for?