Please Wirte a Essay on mere priya keil

बैडमिंटन भारत में भी लोकप्रिय खेल है। इस खेल का जन्म 19वीं शताब्दी में भारत में हुआ था, जब यह ब्रिटिश सरकार का गुलाम देश था। यहाँ पर निवास करने वाले अंग्रेज़ी अफसरों ने अपने फ़ुरसत के क्षणों में खेलने के लिए इसका निर्माण किया था। इस खेल का जन्म स्थान पूना था। अत: इसे पूना नाम से भी जाना जाता है। बाद में उनके द्वारा यह इंग्लैड ले जाया गया और वहीं से इसे नई दिशा प्रदान हुई। विश्व बैडमिंटन महासंघ की स्थापना 1934 में की गई थी। पूरे विश्व में इस खेल को नियंत्रित और इसका विकास करता है।
भारतीय इतिहास में प्रकाश पादुकोण, मधुमिता गोस्वामी, अपर्णा पोपट जैसे खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से लोगों को आश्चर्य में डाल दिया था। साइना नेहवाल इस समय का चमकता सितारा है, जिसने अपना दबदबा बैडमिंटन में बनाया है।
हमारे विद्यालय में भी बैडमिंटन खेल का आयोजन हुआ था। जिसमें कई विद्यालयों की 25 बच्चों ने हिस्सा लिया था। हमारे विद्यलाय की तरफ से मैंने बैडमिंटन में खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था। ये श्रृंखला बड़ी रोमांचकारी थी। मैंने अपने प्रतिद्वंदी को 21-19, 21-19 से पराजित कर शानदार जीत हासिल की मैंने इसमें ज़ोरदार प्रदर्शन किया था। सभी ने मेरी बहुत प्रशंसा की थी।

  • 1

what do u mean by keil ??????

  • -1
What are you looking for?