Pls answer this question

मित्र! 
आपके प्रश्न का उत्तर नीचे दिया गया है।
मैं रोज़ देखता था कि पापा किसी गुप्त दरवाज़े से जाते हैं। बस एक बार मैं भी पापा के पीछे चल पड़ा। मैंने देखा कि वह एक सुरंग है, जो कहीं जा रही है। मैं भी उसमें चल पड़ा। आगे जाने पर मुझे रोक लिया गया। इसकी सूचना मेरे पापा को दी गई। पापा तुरंत आए और मेरी इस हरकत के लिए बहुत शर्मिंदा हुए। पापा मुझे अपने साथ एक स्थान पर ले गए। मैंने देखा चारों तरफ बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगी हुई थी। पापा ने मुझे किसी भी चीज़ को हाथ लगाने के लिए मना किया। सबकी नज़र सामने स्क्रीन पर लगी हुई थी। पिताजी ने बताया कि मंगल के हानिकारक वातावरण के कारण हमें ज़मीन के अंदर जाकर रहना पड़ा। मेरे पिताजी का कार्य है कि ऊपर हो रही गतिविधियों पर ध्यान रखना और मंगलग्रह को परवासियों से बचाना। आज मंगल पर किसी के आगमन की सूचना मिली है। अतः सभी परेशान है। मैं भी उनके साथ उस गतिविधि को देखने लगा। वह एक मशीनी हाथ था, जो मंगल की मिट्टी के नमूने ले रहा था। सबकी साँसे रूकी हुई थीं। मैं भी हैरानी से सब देख रहा था। 

  • 0
What are you looking for?