Plz  give me an essay on 'reality shows ka janmaans par prabhav' in hindi

मित्र हम इस विषय पर आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं बाकी आप स्वयं कीजिए-

आजकल सच्चाई पर आधारित शो का चलन टी.वी. पर बहुत धमाल मचाए हुए हैं। जिस चैनल को देखो वह रिएलिटी शो दिखाने की होड़ में लगा हुआ है। सबको अपने चैनल में एक रिएलिटी शो अवश्य प्रसारित करना है। परन्तु सच्चाई कुछ और ही है। यह शो सबसे अधिक झूठे और बे सिर-पैर के होते हैं। इनसे मनोरंजन हो या न हो परन्तु बेकार की बातों की भरमार सबसे अधिक होती है। 'कौन बनेगा करोड़पति' पहली ऐसी कड़ी थी। यह ऐसा शो था जिसे आज भी जनता द्वारा सराहा जाता है। इसके बाद तो जैसे रिएलिटी शो की झड़ी लग गई। बिग बॉस, राखी का स्वयंवर, डांस इंडिया डांस, सा रे गा मा पा, इत्यादि बहुत से ऐसे नाम हैं, जो रिएलिटी शो की सूची में शुमार है। प्रश्न उठता है कि ये शो अपने नाम के अनुसार कितने सत्य हैं? ऐसे मैं हमारे पास कहने को कुछ नहीं होता। इनमें जो भी परोसा जाता है, उसमें ड्रामा, इमोशन आदि को कूट-कूटकर भरा जाता है। एेसे शो देखने में लोगों को आनंद अवश्य आता है परन्तु समाज को ये कुछ अच्छा दे सकें यह नहीं कहा जा सकता है। ये अपने नाम की सार्थकता को भी झुठला देते हैं। इनमें जो भी दिखाया जाता है, वह झूठ और बेबुनियाद होता है। कई बार तो यह तथ्य साफ दिखाई भी देते हैं। टी.वी. मनोरंजन का एक माध्यम है परन्तु यदि वह शिक्षाप्रद हो, तो समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है। लेकिन ये शो समाज को कुछ नहीं देते हैं। 'क्राइम पेट्रोल' जैसे शो अवश्य लोगों को सजग और चेतावनी देकर अपनी सक्रिय भूमिका दर्ज करवा रहे हैं। परन्तु यह काफी नहीं है।

  • 3

kjjjjjjjjjjjjjjjjj

  • 0
What are you looking for?