Plz give me chapter summary of Hindi chapter - Tamara vimara katha

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है-
तताँरा-वामीरो कथा अदमान द्वीप से जुड़ी हुई कथा है। उस स्थान में तताँरा नाम का एक नेकदिल तथा साहसी युवक रहता था। वह पूरे द्वीप के लोगों की मदद किया करता था। उसकी रहस्यमय तलवार सबके कौतुहल का विषय थी। उसी द्वीप के एक दूसरे गाँव में वामीरो रहती थी। प्रथम बार देखने भर से तताँरा उसे प्रेम करने लगा और वामीरो भी उसे चाहने लगी। उस द्वीप की प्राचीन परंपरा के अनुसार एक गाँव की लड़की दूसरे गाँव के लड़के से विवाह नहीं कर सकती था। अतः वामीरो की माँ इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुई। वह वामीरो को तंग किया करती थी। एक दिन उसने तताँरा का भी अपमान कर डाला। क्रोधित तताँरा ने अपनी तलवार से द्वीप के दो टुकड़े कर दिए। इस तरह द्वीप के एक टुकड़े में तताँरा समुद्र में दूर चला गया और वामीर दूसरे टुकड़े में अकेली रह गई। इस तरह दोनों की दुखद प्रेम कहानी ने वहाँ के लोगों को झकझोरा और वह प्राचीन परंपरा समाप्त कर दी गई।

  • 1
What are you looking for?