Samas ka kya arth hai ?

नमस्कार मित्र,
आपकी समस्या के समाधान के लिए हम आपको उत्तर लिखकर दे रहे हैं। 

​समास
समास वे शब्द होते हैं जो दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से बने होते हैं। वैसे समास शब्द अन्य शब्दों की ही भांति होते हैं परन्तु किसी कारण से इनका निर्माण होता है। देखिए कैसे- शिव भगवान ने सागर मंथन से निकले जहर को स्वयं पी लिया था। उस जहर के प्रभाव ने उनके कंठ को नीला कर दिया, जिससे उनका नाम 'नीलकंठ' पड़ा। यह नाम दो शब्दों के योग से बना है नीला + कंठ = नीलकंठ अर्थात् जिसका नीला कंठ है। यह समास शब्द हुआ। समास छ: प्रकार के होते हैं-
1. तत्पुरुष समास, 2. कर्मधारय समास, 3. बहुव्रीहि समास, 4. द्वंद्व समास, 5. द्विगु समास और 6. अव्ययीभाव समास

आशा करते हैं कि दिए गए उत्तर से आपकी समस्या का समाधान हो गया होगा। अगर आपको इस प्रश्न से संबंधित और कोई समंस्या हो तो आप हमें Ask and Answer पर भी संपर्क कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। 

  • 1
Samas ka matlab poora ya full hota hai
  • 1
What are you looking for?