Solve this
'आत्मनिर्भरता' विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
​संकेत बिंदुः 
  • ​अर्थ​
  • आत्मनिर्भरता में सुख
  • पराधीनता में दुख तथा आत्मविश्वास की कमी
  • विपत्ति में निजी शक्ति का ही भरोसा होता है
  • निष्कर्ष

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

मनुष्य के लिए आत्मनिर्भरता आवश्यक है। जो सुख आत्मनिर्भरता में है वह सुख पराधीनता में नहीं है। पराधीन मनुष्य कभी आत्मविश्वासी नहीं होता। पराधीन मनुष्य कोई काम अपनी इच्छा से अथवा विश्वास के साथ नहीं कर पाता। पराधीनता में मनुष्य दुख पाता है। विपत्ति के समय मनुष्य स्वयं पर भरोसा करके ही विपत्ति से निकल पाता है। असल सुख आत्मनिर्भरता में है। मनुष्य को स्वयं पर निर्भर होना चाहिए कभी किसी का सहारा लेकर कोई कार्य नहीं करना चाहिए।

  • 0
What are you looking for?