Solve this:
 
अनुच्छेद लेखन –
 
राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता :
उन्नति के लिए एकता आवश्यक
 
विविधता – भारत की कमजोरी
भारत की एकता के तत्व
 
एकता बनाने में साहित्य की भूमिका
जनता की जागरूकता आवश्यक 

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
एक देश में एकता बहुत आवश्यक है यदि देश एक है, तो लोग मिलकर देश की उन्नति में कार्य करेंगे। इस तरह से देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। भारत में हिन्दु, मुस्लिम, सीख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी इत्यादि धर्म के लोग विद्यमान हैं। जहाँ यह विभिन्नता में एकता का चित्र अंकित करता है, वहीं इसके कारण भारत विभिन्न भागों में बँटा हुआ है। अतः हमें चाहिए कि इस भेदभाव को भूलाकर एक हों। यदि हम एकता के मंत्र को जानते हैं, तो कभी हमें कोई अलग नहीं कर पाएगा। लेखक तथा कवि इस विषय पर प्रयास करते आ रहे हैं और उन्हें करते रहना चाहिए। साहित्य ही देश को एक माला में पिरो सकता है। इस तरह जनता जागरूक रहती हैं और असामाजिक तत्वों से देश और स्वयं को बचा सकती है।

  • 1
What are you looking for?