summary ofधीरंजन मालवे

मित्र यह पाठ ​भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन के जीवन पर आधारित है। इसके लेखक धीरंजन मालवे जी ने भारत की इस महान विभूति को यह पाठ समर्पित किया है। रामन जी गुलाम भारत के सफल और प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। उन्होंने पूरे विश्व में अपनी योग्यता का परचम लहराया। वह पहले ऐसे भारतीय नागरिक थे, जिन्हें अपनी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने पूरे विश्व में यह सिद्ध कर दिया की गुलाम देश के नागरिक में भी कुछ कर दिखाने की योग्यता होती है। रामन एक प्रतिभावान छात्र थे। लेखक ने हमारे देश के इस प्रतिभावान छात्र के संघर्षमय जीवन और उपलब्धियों को हमारे सम्मुख रखा है। उन्होंने इस पाठ में रामन जी के जीवन के हर उस क्षण को दिया है, जो हमें उस प्रतिभावान व्यक्ति से परिचित करवा सके। पाठक को उनके विषय में पूरी और सही जानकारी प्राप्त हो सके।

  • 1
What are you looking for?