Theme or moral of pad

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

गोपियाँ और उद्धव का संवाद है इसमें गोपियाँ कहती हैं कि कृष्ण के विरह में सारे दुःख सहेंगी पर जब कृष्ण आएंगे तो सारी बातें उन्हीं से कहेंगी। उनकी बात उनके मन में ही रह गई है, वे इन बातों को कृष्ण से ही कहना चाहती हैं। गोपियाँ अपने मन में श्री कृष्ण के प्रति प्रेम भाव रखती हैं। मन के वियोग को श्री कृष्ण को दिखाना चाहती हैं। उद्धव के समझाने पर कहती है कि तुम ज्ञानी हो हम लोग तो अज्ञानी हैं। हमें ये सब मत समझाओ। हमें तो बस हमारे कृष्ण की लीला समझ में आती है।

  • 0
What are you looking for?