want anuched lekhan on topics-1. kaksha 4 me mera pehla din
2.baarish ke mausam ka anubhav


मित्र हम आपको एक अनुच्छेद लिखकर दे रहे हैं। दूसरा आप इसी तरह स्वयं करने का प्रयास करें। इससे आपका अच्छा अभ्यास होगा और आपको लिखना आएगा।
अपनी नई कक्षा में मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। परन्तु हम कुछ डरे हुए भी थे। हम सोच रहे थे कि इस बार हमारी कक्षा अध्यापिका कौन होगीं? उनका व्यवहार कैसे होगा? परन्तु हमारा डर निर्मूल था।  हमारी कक्षा अध्यापिका श्रीमती जयंती पांडे बनीं। वे बहुत ही अच्छी हैं। उनके मधुर स्वभाव ने  बच्चों के भय को कुछ ही क्षणों में समाप्त कर दिया। वह हमारी हिन्दी की अध्यापिका भी हैं। उन्होंने मुझे और वैभव को कक्षा का मोनीटर नियुक्त किया। उन्होंने सभी बच्चों का आपस में परिचय करवाया। आज के दिन कक्षा में किसी भी अध्यापिका ने पढ़ाई नहीं करवाई। बस सब ने अपना परिचय दिया। चौथी कक्षा का पहला दिन हँसते-खेलते व्यतीत हो गया।

  • -3
What are you looking for?