What it tell about selendal

श्री 420 का एक लोकप्रिय गीत है -`प्यार हुआ, इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यूँ डरता है दिल। इसके अंतरे में एक पंक्ति --`रातें दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी कहानियाँ` पर संगीतकार जयकिशन ने आपत्ति की, उनका ख्याल था कि दर्शक `चार दिशाएँ` तो समझ सकते हैं --`दस दिशाएँ` नहीं। लेकिन शैलेन्द्र परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हुए। उनका दृड़ संकल्प था की दर्शकों को रूचि की आड़ में उथलेपन को नहीं छोड़ना चाहिए। कलाकार का यह कर्तव्य भी है कि वह उपभोक्ता की रुचियों का परिष्कार करने का पयत्न करे।

मित्र!
हम आपके प्रश्न के उत्तर में अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं। 

श्री 420 फिल्म के गीत की एक पंक्ति है - `रातें दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी कहानियाँ`। इस पंक्ति पर संगीतकार जयकिशन को आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि दिशाएँ तो चार होती हैं फिर आप दस क्यों लिख रहे हो। आप इसे बदलिए। यह सुनकर शैलेन्द्र ने समझाया कि दर्शकों को सही चीज़ दिखानी चाहिए न की उथलापन। असल में दिशाएँ कुल मिलकर दस ही होती हैं।  

  • 0
What are you looking for?