Write a paragraph on Bhartiya Kisaan or uski samasyae

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है-

किसान को अन्नदाता भी कहते हैं। किसान बहुत मेहनत करता है और पूरे देश के लोगों का पेट भरने का साधन उपलब्ध करवाता है। किसान कड़ी मेहनत करता है और अन्न के रूप में धरती से सोना पैदा करता है। सबके पेट का भार किसान के सिर पर होता है। किसान गेहूँ, जौ, धान, बाजरा, कपास, सरसों, राई, फल तथा सब्ज़ियाँ इत्यादि उगाता है। किसान बहुत मेहनत करता है मगर कई बार मेहनत के बदले भूखमरी और गरीबी मिलती है, जब मौसम की मार पड़ती है। ऐसेे में किसान को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि वह हतोत्साहित ना हो और अपने परिवार की उचित देखभाल कर सके। किसान को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे पानी की समस्या, अच्छे बीच, खेत जोतने के लिए जानवर, अच्छी खाद, फसल काटने की मेहनत, अन्न को अधिक समय तक सहेजकर रखने की आवश्यकता इत्यादि तथा अंत में फसल को बेचने की समस्या, ताकि उसे अपनी मेहनत का उचित दाम मिल सके। इस प्रकार की विभिन्न समस्याएं  किसान के समक्ष हरदम खड़ी रहती हैं। यदि किसानों की समस्याओं का उचित प्रकार से निदान किया जाए, तो भारतीय किसान संसार में सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पन्न कर सकते हैं।  

  • 1
Please send the answer in 100-120 words 
 
  • 1
Please answer fast
  • 1
What are you looking for?