Write an essay on swatrantrata Ka mahatav in hindu

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-

मानव जीवन में स्वतंत्रता का बहुत महत्व है। देखा जाए, तो किसी के भी जीवन में स्वतंत्रता का बहुत महत्व है। वह चाहे पशु, पक्षी या मनुष्य ही क्यों न हो? स्वतंत्रता हमारे व्यक्तित्व और क्षमताओं के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। एक गुलाम व्यक्ति अपने व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास नहीं कर सकता है। वह दूसरों पर निर्भर होता है। उसे विवश किया जाता है कि वह कभी विकास न करे। उसे कठपुतली के समान नचाया जाता है। उससे स्वयं के लिए भी फैसले लेने का अधिकार ले लिया जाता है। इन बातों के आधार पर हम कह सकते हैं कि स्वतंत्रता का बहुत महत्व होता है।
मनुष्य को जन्मसिद्ध अधिकार है कि वह अपना जीवन अपनी मर्जी से जिए। इसके अतिरिक्त अपने विचारों को कहीं भी व्यक्त कर सके। इस प्रकार के अधिकार मात्र लोकतंत्र में संभव है। लोकतंत्र मनुष्य को जीने तथा विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता देता है। इसके अतिरिक्त लोकतंत्र प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। 

  • 1
Metro Naam Ki
  • -1
okkkk
  • -1
????????? ??
  • -1
What are you looking for?