Write essay (निबंध) in hindi in about 200 words.

मित्र
इस विषय पर हम आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। इन्हें आप विस्तारपूर्वक लिखिए-

भारत में विभिन्न नदियाँ विद्यमान है। यही कारण है कि यहाँ बाढ़ कि स्थिति आए दिन बनी रहती है। नदी का पानी अपनी तय सीमा से जब बाहर निकलकर अन्य क्षेत्रों में फैलने लगता है, तो उसे बाढ़ कहते हैं। इस समय वर्षा की अधिकता बाढ़ जैसी स्थिति को पैदा करती है। बाढ़ से हर साल लाखों-करोड़ों का नुकसान होता है। बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश इत्यादि स्थान हैं जहाँ बाढ़ अपना आंतक फैला देती है। यह ऐसी आपदा है, जिस पर मनुष्य का बस नहीं चलता है। इस वर्ष उत्तराखंड में आई बाढ़ ने बहुत तबाही मचायी है। जून के महीने में मानसून के अचानक आ जाने से भयंकर तबाही मची। दो दिन की लगातार बारिश तथा बादल फटने से इस स्थिति को इस मंजर पर लाकर खड़ा किया की केदारनाथ इसकी भेंट चढ़ गया। कई गाँवों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। हज़ारों लोग लापता हैं और कई हज़ार लोग बेघर हो चुके हैं। उत्तरकाशी में नदी के समीप स्थिति कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए और जल में समा गए।.......................

  • 1
What are you looking for?