write nibandh on internet suchna pradhyogiki mein kranti including these points1 prastavana 2 arambh 3 internet ke mukhya bhagh 4 labh 5 upyog 6 hani 7 upsanhar                                  its urgent pls....................

मित्र हम आपको इस विषय पर सामग्री लिखकर दे रहे हैं। कृपया इसे स्वयं विस्तारपूर्वक दिए गए बिंदुओं के आधार पर लिखने का प्रयास कीजिए। इससे आपका लेखन कौशल बढ़ेगा। 

इंटरनेट की दुनिया सबसे निराली और सबसे प्यारी दुनिया है। आप एक यंत्र के माध्यम से इस दुनिया में प्रवेश कर सकते हो। यहाँ पर हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हैं। आपको चिकित्सा, भूगोल, विज्ञान, उद्योग, साहित्य इत्यादि से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तुरंत उपलबध हो जाएगी। किसी समसया का समाधान चाहिए कुछ देर में मिल जाएगा। इंटरनेट ने संसार को एक बॉक्स में कैद कर लिया है। आप यदि इतना सामर्थ्य नहीं रखते हो कि कहीं दूसरे देशों में भ्रमण के लिए जा सको, तो इंटरनेट इस विषय में भी आपकी सहायता कर सकता है। आप कुछ देर में उस देश से संबंधित हर स्थान के विषय में सटीक जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हो। आज इंटरनेट ने दुनिया को जोड़ने का कार्य किया है। यह संचार क्रांति का ऐसा सुगम व तेज़ माध्यम है, जिससे आप कुछ ही पलों में अपनो को संदेश भेज सकते हो और उनका संदेश पा सकते हो। इसके कारण जो क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, वह काबिले तारीफ है। इंटनेट ने संचार के माध्यमों को गति प्रदान की है। हर क्षेत्र में एक क्रांति ला दी है। लोग मेल के माध्यम से अपने राज्य या देश से अन्य राज्य या देश में स्थित कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। इससे आने जाने में समय नष्ट नहीं होता और कार्य सुचारू रूप से चलता रहता है। अपने दूर बैठे संबंधी से मिनटों में संपर्क स्थापित किया जा सकता है। साथ ही उन्हें वेब कैमरे की सहायता से देखा भी जा सकता है। इंटरनेट की दुनिया में अब खरीददारी की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। आप घर बैठे कुछ भी मँगवा सकते हो। बैंको, बिल, सूचना संबंधी आवश्यकताओं के लिए लोगों को लंबी कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं रही है। सब कंप्यूटर के माध्यम से किया जा सकता है। यह संचार का ऐसा माध्यम है, जिसमें आने वाला खर्चा भी बहुत कम है। परंतु इससे होने वाले नुकसान भी कम नहीं हैं। कई असामाजिक तत्वों द्वारा इंटरनेट का दुरूपयोग किया जा रहा है। कुछ लोग वायरस के द्वारा महत्वपूर्ण वेब-साईटों को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते हैं या फिर कंप्यूटर को हेक करके महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करते हैं। (किस प्रकार से वेब-साईटों को नुकसान पहुँचाया जाता है और कैसे जानकारियाँ प्राप्त करते हैं) यह किसी देश की अर्थव्यवस्था और उसकी सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। इंटरनेट में बढ़ रहे इस तरह के अपराधिक मामलों के लिए विभिन्न देशों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर क्राइम के अंदर इस तरह के अपराधों को देखा जाता है।

  • 2
What are you looking for?