Yadi ap apne svabhav se ek buri aadat nikalana chahte hai to kon si aadat ko door karoge or kyu .badlaw ki anubhuti 10 panktiyon mai likhe .

प्रिय मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

यदि मुझे अपने स्वभाव से एक बुरी आदत निकालनी है, तो मैं अपने अंदर से झूठ बोलना दूर करूँगा। सच एक दिन सामने आता है और झूठ बोलने वाले को शर्मिंदा होना पड़ता है। इसलिए मैं झूठ बोलने की बुरी आदत को बदलना चाहता हूँ। इस बदलाव से मुझे बहुत अच्छा महसूस होगा। मैं हमेशा सत्य बोलूंगा। झूठ का सहारा नहीं लूंगा। सत्य बोलने से कई बार मुझे परेशानी होगी मगर मैं हमेशा सत्य बोलूंगा। मैंने सुना है सत्य कभी छुपता नहीं है। एक न एक दिन सामने आता है इसलिए सत्य के सहारे ही मैं आगे चलूंगा।

  • 0
What are you looking for?