Select Board & Class

Login

मुहावरे

मुहावरे


भाषा भावों एवं विचारों को आदान-प्रदान करने का माध्यम है। अपनी बातों को प्रभावशाली ढ़ंग से व्यक्त करने के लिए मुहावरों का प्रयोग किया जाता है। मुहावरों के प्रयोग से कई बार साधारण अर्थ वाले शब्दों को भी विशेष अर्थ में प्रकट किया जा सकता है।

उदाहरण -

हाथ मलना- (पछताना) समय निकल जाने पर हाथ मलने से कोई फायदा नहीं है।

1. अक्ल पर पत्थर पड़ना - (मुर्खता करना) शत्रु के पास स्वयं क्यों जा रहे हो क्या अक्ल पर पत्थर पड़ा हुआ है।

2. अक्ल का दुश्मन - (मुर्ख) उसे समझाने से कोई फायदा नहीं है, वह अक्ल का दुश्मन है।

3. अगर-मगर करना - (बहाना बनाना) जो पूछ रहा हूँ, उसका सीधे से जवाब दो इस तरह अगर-मगर करके बात को टाल क्यों रहे हो।

4. अंधे की लाठी- (एक मात्रा सहारा) राहुल अपने बूढ़े माता-पिता के लिए अंधे की लाठी है।

5. अपनी खिचड़ी अलग पकाना - (सबसे अलग रहना) वह अपनी खिचड़ी अलग ही पकाता है। तुमसे बात भी नहीं करेगा।

6. अपने मुँह मिया मिट्ठू बनाना- (अपनी तारीफ स्वयं करना) अपने मुँह मिया मिट्ठू बनाना अच्छी बात नहीं होती है।

7. आकाश पाताल एक करना - (बहुत परिश्रम करना) परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए मैंने आकाश पाताल एक कर दिया।

8. अपने पैरों पर खड़ा होना - (दुसरों पर अश्रित न रहना) पढ़ाई पूरी होने के बाद वह अपने पैरों पर खड़ा हो गया।

9. आकाश-पाताल का अन्तर- (बहुत अधिक अन्तर होना) दोनों बहनो के स्वभाव में आकाश-पाताल का अन्तर है।

10. अपने पैरों पर कुल्हारी मारना - (स्वयं अपना नुकसान करना) उससे दुश्मनी कर के तुमने अपने पैरों पर स्वयं कुल्हारी मार ली।

11. आसमान पर चढ़ना- (घमंड करना) परीक्षा में प्रथम स्थान पाने के कारण राहुल जैसे आसमान पर ही चढ़ा गया है।

12. अँगूठा दिखाना- (मना करना) अपने मित्र से मैंने खिलौने माँगे तो उसने मुझे अँगुठा दिखा दिया।

13. आँसू पोछना- (दिलासा देना) हमारा मित्र दु:खी है। इस समय हमें उसके आँसू पोछने चाहिए।

14. आग में घी डालना - (क्रोध को भड़काना) दोनों मित्रों की लड़ाई में तुमने आग में घी डालने का काम किया।

15. आँखों पर पर्दा पड़ना - (सही-गलत नहीं समझ पाना) तुम्हारी आँखो पर पत्थर पड़ा हुआ है, इसलिए तुम्हें अपने बेटे की गलतियाँ नहीं दिख रही है।

16. आँख खुलना - (सच्चाई का पता चलना) अपने मित्र से धोखा खाने के बाद ही उसकी आँखें खुली।

17. उन्नीस बीस का अन्तर होना - (बहुत कम अन्तर होना) दोनों भाइयों के चेहरे में बस उन्नीस बीस का अन्तर है।

18. आँखों में धूल झोंकना- (धोखा देना) चोर पुलिस की आँखों में धूल झोंककर भाग गया।

19. उँगली उठाना- (गलती दिखाना) अच्छे लोगों पर कोई भी बिना कारण उँगली भी नहीं उठा सकता है।

20. इधर-उधर की हाँकना- (व्यर्थ की बात करना) इधर-उधर की बात मत करो, अपने काम पर ध्यान दो।

21. कान भरना - (भड़काना, चुगली करना) राहुल ने अपने मित्र के खिलाफ़ आफिस के अधिकारी के कान भरें, इसलिए उसे आफिस से निकाल दिया गया।

22. ईंट से ईंट बजाना - (नष्ट कर देना) युद्ध में भारतीय सौनिकों ने दुश्मनों की ईंट से ईंट बजा दी।

23. कीचड़ उछालना - (अपमानित करना) तुम्हें बिना बात के किसी के ऊपर कीचड़ उछालना नहीं चाहिए था।

24. ईंद का चाँद होना - (बहुत दिन…

To view the complete topic, please

What are you looking for?

Syllabus