Subject: Hindi, asked on 14/9/17

please tell the answers of this hindi unseen poem
प्रश्न2. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर सही विकल्प का उत्तर के रूप में चुनाव करें- 5
सिंही की गोद से छीनता है शिशु कौन?
मौन भी क्या रहती वह रहते प्राण?
रे अजान,
एक मेषमाता ही।
रहती है निर्निमेष।
दुर्बल वह,
छिनती संतान जब,
जन्म पर अपने अभिशप्त
तप्त आँसू बहाती है।
किंतु क्या?
योग्य जन जीता है।
पश्चिम की उक्ति नहीं
गीता है, गीता है।
(क) कवि ने किस शैली के प्रयोग से आज की सृष्टि की है?
1. विवरणात्मक
2. भावात्मक
3. व्यंग्यात्मक
4. प्रश्नात्मक
(ख) अपनी गोद से बच्चा छिन जाने पर कौन मौन नहीं रहती?
1. बकरी
2. ऊँटनी
3. सिंहनी
4. भेड़
(ग) मेषमाता संतान छिनने की अवस्था में क्या करती है?
1. आँसू बहाती है।
2. भाग जाती है।
3. हमला करती है।
4. अपना बलिदान दे देती है।
(घ) किस प्रकार का प्राणी ही इस संसार में जीने की क्षमता रखता है?
1. योग्य
2. अमीर
3. शिक्षित
4. नम्र
(ङ) अपनी रक्षा करने का पाठ कौन-सी रचना समझाती है-
1. वेद
2. पुराण
3. रामायण
4. गीता

Subject: Hindi, asked on 14/9/17

आज भारतवर्ष की तपोभूमि पर नैतिक मूल्यो का पतन निरंतर जारी है । यही कारण है कि आज स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भी हम स्वयं को स्वतंत्र नही कह सकते । चोरी, ड्कैती, हिंसा,काला बाज़ारी, भ्रष्टाचार और बेईमानी- जैसी अनैतिक प्रवृत्तियों ने भारत की तस्वीर को विकृत कर दिया है । सत्य,अहिंसा, परोपकार की भावना तो लुप्त ही होती जा रही है। ये तो हमें मानना ही पड़ेगा, कि वैज्ञानिक दृष्टि से भारत ने पिछ्ले छियासठ वर्षो में असंभव को संभव कर दिया है। लेकिन प्रगति के साथ-साथ समस्याओं ने भी जन्म ले लिया। आज भारतवर्ष शांतिप्रिय नहीं रहा, क्योंकि देश की बाढ ही उसे खाये जा रही है। भ्रष्ट नेताओं के कारण भारत की तस्वीर के रंग फीके पड़ते जा रहे है। आज हम असुरक्षा की भावना से ग्रस्त है। कभी धर्म के नाम पर झगड़े, कभी आरक्षण को लेकर झगड़े। आज आतंकवाद के राक्षस ने सबको दबोच रखा है। इन सब के पीछे हमारी भ्रष्ट राजनीति है। जब राजनेता रिश्वत ले कर कार्य करें, तो क्या वे अपने राष्ट्र से प्रेम कर सकेंगे, कदापि नहीं। फिर हम उनसे कैसे आशा कर सकते है कि वे हमारे भारत की तस्वीर को विश्व के मानचित्र पर चमकाऐंगे ।
1 हमारे देश में बिना रुके किस का निरंतर ह्रास जारी है ?
(क)  आर्थिक मूल्य                       (ख़)  धार्मिक मूल्य
(ग)  नैतिक मूल्य                        (घ) सामाजिक मूल्य
2  भारतीय समाज से किस भावना की समाप्ति–सी होती जा रही है ?
            (क)  प्रेम                (ख) वात्सल्य
            (ग)  आस्तिकता          (घ) परोपकार  

Subject: Hindi, asked on 17/3/17

Subject: Hindi, asked on 30/10/22

What are you looking for?