Select Board & Class

Login

Board Paper of Class 10 2020 Hindi (A) Delhi(SET 1) - Solutions

सामान्य निर्देशः
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िये और उनका अनुपालन कीजिए :
(i) प्रश्न-पत्र चार खंडों में विभाजित किया गया है - , , एवं । सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) खंड क में प्रश्न अपठित गद्यांश पर आधारित हैं।
(iii) खंड ख में प्रश्न संख्या 2 से 5 तक प्रश्न व्याकरण के हैं।
(iv) खंड ग में प्रश्न संख्या 6 से 10 तक प्रश्न पाठ्यपुस्तकों से हैं।
(v) खंड घ में प्रश्न संख्या 11 से 13 तक प्रश्न रचनात्मक लेखन के हैं।
(iv) यथासंभव प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर क्रम से लिखिए।


  • Question 1
    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
    मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है, आत्मनिर्भरता तथा सबसे बड़ा अवगुण है, स्वावलंबन का अभाव । स्वावलंबन सबके लिए अनिवार्य है। जीवन के मार्ग में अनेक बाधाएँ आती हैं। यदि उनके कारण हम निराश हो जाएँ, संघर्ष से जी चुराएँ या मेहनत से दूर रहें तो भला हम जीवन में सफल कैसे होंगे? अतः आवश्यक है कि हम स्वावलंबी बनें तथा अपने आत्मविश्वास को जाग्रत करके मजबूत बनें। (यदि व्यक्ति स्वयं में आत्मविश्वास जाग्रत कर ले तो दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसे वह न कर सके। स्वयं में विश्वास करने वाला व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होता जाता है। सफलता स्वावलंबी मनुष्य के पैर छूती है। आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता से आत्मबल मिलता है जिससे आत्मा का विकास होता है तथा मनुष्य श्रेष्ठ कार्यों की ओर प्रवृत्त होता है। स्वावलंबन मानव में गुणों की प्रतिष्ठा करता है। आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, आत्मबल, आत्मरक्षा, साहस, संतोष, धैर्य आदि गुण स्वावलंबन के सहोदर हैं। स्वावलंबन व्यक्ति, राष्ट्र तथा मानव मात्र के जीवन में सर्वांगीण सफलता प्राप्ति का महामंत्र है।
    (क) जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कौन-सा गुण आवश्यक है और क्यों?
    (ख) आत्मविश्वास क्यों आवश्यक है और कैसे जाग्रत हो सकता है?
    (ग) स्वावलंबन का सहोदर किसे कहा गया है और क्यों?
    (घ) स्वावलंबन का अभाव मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण क्यों है?
    (ङ) 'आत्मबल' के लिए क्या आवश्यक है?
    (च) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 2
    निर्देशानुसार उत्तर लिखिए–
    (क) पत्थर की मूर्ति पर चश्मा असली था। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
    (ख) मूर्तिकार ने सुना और जवाब दिया। (सरल वाक्य में बदलिए)
    (ग) काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
    (घ) एक चश्मेवाला है जिसका नाम कैप्टन है। (आश्रित उपवाक्य छाँटकर भेद भी लिखिए) VIEW SOLUTION


  • Question 3
    निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए–
    (क) नेताजी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। (कर्मवाच्य में बदलिए)
    (ख) दर्द के कारण वह खड़ा ही नहीं हुआ। (भाववाच्य में बदलिए)
    (ग) परीक्षा के बारे में अध्यापक द्वारा क्या कहा गया? (कर्तृवाच्य में बदलिए)
    (घ) नवाब साहब ने हमारी ओर देखकर कहा कि खीरा लज़ीज होता है। (कर्मवाच्य में बदलिए) VIEW SOLUTION


  • Question 4
    निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए-
    (क) आजकल प्रदूषण तेजी से फैल रहा है।
    (ख) वक्त काटने के लिए खीरे खरीदे होंगे
    (ग) नवाब साहब थककर लेट गए।
    (घ) मेदा भी मेरा कमज़ोर है।
    VIEW SOLUTION


  • Question 5
    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर लिखिए–
    (क) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में रस पहचान कर लिखिए–
    उस काल मारे क्रोध के, तनु काँपने उनका लगा।
    मानो हवा के ज़ोर-से, सोता हुआ सागर जगा।
    (ख) 'वीर रस' का एक उदाहरण लिखिए।
    (ग) 'शांत रस' का स्थायी भाव क्या है ?
    (घ) उद्दीपन से आप क्या समझते हैं?
    (ङ) स्थायी भाव से क्या अभिप्राय है? VIEW SOLUTION


  • Question 6
    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–
    पानवाले के लिए यह एक मज़ेदार बात थी लेकिन हालदार साहब के लिए चकित और द्रवित करने वाली। यानी वह ठीक ही सोच रहे थे। मूर्ति के नीचे लिखा मूर्तिकार मास्टर मोतीलाल वाकई कस्बे का अध्यापक था। बेचारे ने महीने-भर में मूर्ति बनाकर पटक देने का वादा कर दिया होगा। बना भी ली होगी लेकिन पत्थर में पारदर्शी चश्मा कैसे बनाया जाए – काँचवाला – यह तय नहीं कर पाया होगा। या कोशिश की होगी और असफल रहा होगा। या बनाते-बनाते ‘कुछ और बारीकी' के चक्कर में चश्मा टूट गया होगा। या पत्थर का चश्मा अलग से बनाकर फिट किया होगा और वह निकल गया होगा। उफ़.....!
    (क) पानवाले के लिए क्या बात मज़ेदार थी और क्यों?
    (ख) हालदार साहब की दृष्टि में कस्बे का अध्यापक ‘बेचारा' क्यों था?
    (ग) हालदार साहब ने नेताजी की प्रतिमा पर चश्मा न होने की क्या-क्या संभावनाएँ व्यक्त कीं? VIEW SOLUTION


  • Question 7
    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए–
    (क) बालगोबिन भगत के गीतों का खेतों में काम करते हए और आते-जाते नर-नारियों पर क्या प्रभाव पड़ता था?
    (ख) ‘लखनवी अंदाज़' रचना में नवाब साहब की सनक को आप कहाँ तक उचित ठहराएँगे? क्यों?
    (ग) फ़ादर बुल्के ने भारत में रहते हुए हिंदी के उत्थान के लिए क्या कार्य किए?
    (घ) ‘एक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर लेखिका के पिताजी के सकारात्मक और नकारात्मक गुणों का उल्लेख कीजिए।
    (ङ) बिस्मिल्ला खाँ की तुलना कस्तूरी मृग से क्यों की गई है? VIEW SOLUTION


  • Question 8
    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
    हरि हैं राजनीति पढ़ि आए।
    समुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए।
    इक अति चतुर हुते पहिलैं ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।
    बढ़ी बुद्धि जानी जो उनकी, जोग-सँदेस पठाए।
    ऊधौ भले लोग आगे के, पर हित डोलत धाए।
    अब अपनै मन फेर पाइहैं, चलत जु हुते चुराए।
    ते क्यौं अनीति करैं आपुन, जे और अनीति छुड़ाए।
    राज धरम तौ यहै 'सूर', जो प्रजा न जाहिं सताए।।

    (क) 'इक अति चतुर हुते पहिलैं ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।' में निहित व्यंग्य को समझाइए।
    (ख) श्री कृष्ण द्वारा चुराए गए मन को वापस माँगने में निहित गोपियों की मनोव्यथा को स्पष्ट कीजिए।
    (ग) गोपियों के अनुसार सच्चा राजधर्म क्या है? उन्होंने ‘राजधर्म' का उल्लेख क्यों किया है? VIEW SOLUTION


  • Question 9
    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए -
    (क) 'अट नहीं रही है' कविता में 'उड़ने को नभ में तुम पर-पर कर देते हो' के आलोक में बताइए कि फागुन लोगों के मन को किस तरह प्रभावित करता है?
    (ख) शिशु के धूलि-धूसरित शरीर को देखकर कवि नागार्जुन ने क्या कल्पना की?
    (ग) प्रभुता की कामना को मृगतृष्णा क्यों कहा गया है? 'छाया मत छूना' कविता के आधार पर लिखिए।
    (घ) 'संगतकार' कविता में कवि ने आम लोगों से क्या अपेक्षा की है?
    (ङ) परशुराम के प्रति लक्ष्मण के व्यवहार पर अपने विचार लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 10
    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए-
    (क) 'बच्चे रोना-धोना, पीड़ा, आपसी झगड़े ज्यादा देर तक अपने साथ नहीं रख सकते हैं।' 'माता का आँचल' पाठ के आधार पर इस कथन को उदाहरण सहित स्पष्ट . कीजिए।
    (ख) जॉर्ज पंचम की लाट की टूटी नाक लगाने के क्रम में पुरातत्व विभाग की फाइलों की छानबीन की ज़रूरत क्यों आ गई? क्या उससे समाधान संभव था? क्यों ?
    (ग) यात्राएँ विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होने का अच्छा माध्यम हैं। ‘साना-साना हाथ जोड़ि यात्रा वृत्तान्त के आधार पर इस कथन की समीक्षा कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 11
    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए

    (क) महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती
    • मनाने के उद्देश्य
    • गांधीजी का जीवन
    • आज़ादी के आंदोलन में भूमिका
    • प्रासंगिकता

    (ख) महानगरीय भीड़भाड़ और मेट्रो
    • यातायात और भीड़भाड़
    • प्रदूषण की समस्या
    • मेट्रो रेल की भूमिका
    • मेट्रो के लाभ

    (ग) ग्लोबल वार्मिंग और जन-जीवन
    • ग्लोबल वार्मिंग का अभिप्राय
    • ग्लोबल वार्मिंग के कारण
    • ग्लोबल वार्मिंग से हानियाँ
    • बचाव के उपाय
    VIEW SOLUTION


  • Question 12
    सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ते हुए धूम्रपान तथा उसके कारण संभावित रोगों की ओर संकेत करते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए।

    OR


    आपके छोटे भाई/बहन ने एक आवासीय विद्यालय में एक मास पूर्व ही प्रवेश लिया है। उसको मित्रों के चुनाव में सावधानी बरतने के लिए समझाते हुए एक पत्र 80-100 शब्दों में लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 13
    नगर में आयोजित होने वाली भारत की सांस्कृतिक एकता प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों को आमंत्रित करते हुए 25-50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    OR


    प्रदूषण से बचने के लिए जनहित में जारी एक विज्ञापन पर्यावरण विभाग की ओर से 25-50 शब्दों में लिखिए। VIEW SOLUTION
More Board Paper Solutions for Class 10 Hindi
What are you looking for?

Syllabus