Select Board & Class

Login

Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 3) - Solutions

(i) इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं- क, ख, ग और घ।
(ii) चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।


  • Question 1
    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2 × 6 = 12)

    प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इसके आगे सारी समस्याएँ बौनी हैं। लेकिन समस्या एक प्रतिभा को ख़ुद दूसरी प्रतिभा से होती है। बहुमुखी प्रतिभा का होना, अपने भीतर एक प्रतिभा के बजाय दूसरी प्रतिभा को खड़ा करना है। इससे हमारा नुकसान होता है। कितना और कैसे?

    मन की दुनिया की एक विशेषज्ञ कहती हैं कि बहुमुखी होना आसान है, बजाय एक ख़ास विषय के विशेषज्ञ होने की तुलना में। बहुमुखी लोग स्पर्द्धा से घबराते हैं। कई विषयों पर उनकी पकड़ इसलिए होती है कि वे एक में स्पर्द्धा होने पर दूसरे की ओर भागते हैं। वे आलोचना से भी डरते हैं और अपने काम में तारीफ़ ही तारीफ़ सुनना चाहते हैं। बहुमुखी लोगों में सबसे महान माने जाने वाले माइकल एंजेलो से लेकर अपने यहाँ रवींद्रनाथ टैगोर जैसे कई लोग। लेकिन आज ऐसे लोगों की पूछ-परख कम होती है। ऐसे लोग प्रतिभाशाली आज भी माने जाते हैं, लेकिन असफल होने की आशंका उनके लिए अधिक होती है। आज वे लोग 'विंची सिंड्रोम' से पीड़ित माने जाते हैं, जिनकी पकड़ दो-तीन या इससे ज़्यादा क्षेत्रों में हो, लेकिन हर क्षेत्र में उनसे बेहतर उम्मीदवार मौजूद हों।

    बहुमुखी प्रतिभा वाले लोगों के भीतर कई कामों को साकार करने की इच्छा बहुत तीव्र होती है। उनकी उत्सुकता उन्हें एक से दूसरे क्षेत्र में हाथ आज़माने को बाध्य करती है। समस्या तब होती है, जब यह हाथ आज़माना दख़ल करने जैसा हो जाता है। वे न इधर के रह जाते हैं, और न उधर के। प्रबंधन की दुनिया में – 'एक के साधे सब सधे, सब साधे सब जाए' का मंत्र ही शुरु से प्रभावी है। यहाँ उस पर ज़्यादा फोकस नहीं किया जाता, जो सारे अंडे एक टोकरी में न रखने की बात करता है। हम दूसरे क्षेत्रों में हाथ आज़मा सकते हैं, पर एक क्षेत्र के महारथी होने में ब्रेकर की भूमिका न अदा करें।

    (​क) बहुमुखी प्रतिभा क्या है? प्रतिभा से समस्या कब, कैसे हो जाती है?

    (ख) बहुमुखी प्रतिभा वालों की किन कमियों की ओर संकेत है?

    (ग) बहुमुखी प्रतिभागियों की पकड़ किन क्षेत्रों में होती है और उनकी असफलता की संभावना क्यों है?

    (घ) एेसे लोगों का स्वभाव कैसा होता है और वे प्राय: सफल क्यों नहीं हो पाते?

    (ङ) प्रबंधन के क्षेत्र में कैसे लोगों की आवश्यकता होती है? क्यों?

    (च) आशय स्पष्ट कीजिए:
    "प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।"
    VIEW SOLUTION


  • Question 2
    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2 × 4 = 8)

    भारतमाता
    ग्राम-वासिनी!
    खेतों में फैला है श्यामल
    धूल भरा मैला-सा अंचल
    गंगा-यमुना में आँसू-जल
    मिट्टी की प्रतिमा
    उदासिनी!

    दैन्य-जड़ित, अपलक नत चितवन,
    अधरों में चिर नीरव रोदन,
    युग-युग के तम से, विषण्ण मन,
    वह अपने घर में
    प्रवासिनी!

    तीस कोटि सन्तान नग्न तन
    अर्ध-क्षुधित, शोषित, निरस्त्र जन
    मूढ़, असभ्य, अशिक्षित, निर्धन,
    नत मस्तक; तरु-तल
    निवासिनी!

    (​क) भारतमाता को ग्राम-वासिनी क्यों कहा गया है?

    (ख) काव्यांश में प्रवासिनी किसके लिए आया है और क्यों?

    (ग) भारतमाता की संतान के बारे में कवि ने क्या कहा है?

    (घ) काव्यांश का केंद्रीय भाव लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 3
    पद किसे कहते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 4
    निर्देशानुसार वाक्य-रूपांतरण कीजिएः
    (क) कर्म करने वाले को फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। (मिश्र वाक्य में)
    (ख) जो विद्वान और सत्यवादी हैं उनका सर्वत्र सम्मान होता है। (सरल वाक्य में)
    (ग) आकाश में बादल छाते ही घनघोर वर्षा होने लगी। (संयुक्त वाक्य में) VIEW SOLUTION


  • Question 5
    (क) निम्नलिखित शब्दों का समास-विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिएः
           (i) महाजन
          (ii) जलप्रदूषण

    (ख) निम्नलिखित शब्दों को समस्त-पद बनाकर समास का नाम लिखिएः
           (i) नीला है जो गगन
          (ii) आस और पास VIEW SOLUTION


  • Question 6
    निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिएः
    (क) यहाँ पर कल एक लड़का और लड़की बैठी थी।
    (ख) मुझे केवल मात्र अपना अधिकार चाहिए।
    (ग) इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम अच्छी है।
    (घ) मास्टर जी ने उसकी बड़ी प्रशंसा करी। VIEW SOLUTION


  • Question 7
    निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग इस प्रकार कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाएः
    बाट जोहना, सुध-बुध खोना VIEW SOLUTION


  • Question 8
    निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
    असल में दोनों काल मिथ्या हैं। एक चला गया है, दूसरा आया नहीं है। हमारे सामने जो वर्तमान क्षण है, वही सत्य है। उसी में जीना चाहिए। चाय पीते-पीते उस दिन मेरे दिमाग़ से भूत और भविष्य दोनों काल उड़ गए थे। केवल वर्तमान क्षण सामने था। और वह अनंत काल जितना विस्तृ़त था।

    (क) गद्यांश में किन दो कालों के बारे में बात की गई है और उनकी क्या विशेषता है?
    (ख) लेखक ने किस काल को सत्य माना है और क्यों?
    (ग) गद्यांश से लेखक क्या समझाना चाहता है? VIEW SOLUTION


  • Question 9
    जापान में मानसिक रोग के क्या कारण बताए गए हैं? उससे होने वाले प्रभाव का उल्लेख करते हुए लिखिए कि इसमें 'टी सेरेमनी' की क्या उपयोगिता है। VIEW SOLUTION


  • Question 10
    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
    (क) शेख अयाज़ के पिता भोजन छोड़कर क्यों उठ खड़े हुए? 'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए।
    (ख) शुद्ध आदर्श की तुलना सोने से और व्यावहारिकता की तुलना ताँबे से क्यों की गई है? 'पतझर में टूटी पत्तियाँ' पाठ के आधार पर लिखिए।
    (ग) 'कारतूस' पाठ में सआदत अली को किस प्रकार का व्यक्ति बताया गया है? VIEW SOLUTION


  • Question 11
    (क) सच्चे मन में 'ईश्वर बसते हैं' इस भाव के संदर्भ में बिहारी के दोहे का भाव स्पष्ट कीजिए। 
    (ख) 'मनु्ष्यता' कविता में कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी है?
    (ग) 'आत्मत्राण' कविता में कोई सहायक न मिलने पर कवि की क्या प्रार्थना है? VIEW SOLUTION


  • Question 12
    'कर चले हम फ़िदा'- कविता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को उल्लेख करते हुए उसका प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
    VIEW SOLUTION


  • Question 13
    पढ़ाई में तेज़ होने पर भी कक्षा में दो बार फेल हो जाने पर टोपी के साथ घर पर या विद्यालय में जो व्यवहार हुआ उस पर मानवीय-मूल्यों की दृष्टि से टिप्पणी कीजिए।
    VIEW SOLUTION


  • Question 14
    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :      (5)

    (क) पुस्तकें पढ़ने की आदत
    • पढ़ने  की घटती प्रवृत्ति
    • कारण और हानि
    • पढ़ने की आदत से लाभ

    (ख) कम्प्यूटर हमारा मित्र
    • क्या है
    • विद्यार्थियों के लिए उपयोग
    • सुझाव

    (ग) स्वास्थ्य की रक्षा
    • आवश्यकता
    • पोषक भोजन
    • लाभकारी सुझाव
    VIEW SOLUTION


  • Question 15
    विद्यालय में छुट्टी के दिनों में भी प्रातःकाल में योग की अभ्यास कक्षाएँ चलने की सूचना देते हुए इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा अपना नाम देने हेतु सूचना-पट्ट के लिए एक सूचना लगभग 30 शब्दों में लिखिए।
    VIEW SOLUTION


  • Question 16
    विद्यालय के गेट पर मध्यावकाश के समय ठेले और रेहड़ी वालों द्वारा जंक फूड बेचे जाने की शिकायत करते हुए प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर उन्हें रोकने का अनुरोध कीजिए ।     (5) VIEW SOLUTION


  • Question 17
    ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में अपने मित्र से हुए संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए।
    VIEW SOLUTION


  • Question 18
    विद्यालय के 'रंगायन' द्वारा प्रस्तुत नाटक के बारे में नाम, पात्र, दिन, समय, टिकट-दर आदि की सूचना देते हुए एक  विज्ञापन का आलेख लगभग 25 शब्दों में लिखिए। VIEW SOLUTION
More Board Paper Solutions for Class 10 Hindi
What are you looking for?

Syllabus