Select Board & Class

Login

Board Paper of Class 10 2020 Hindi (B) Delhi(SET 3) - Solutions

सामान्य निर्देशः
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िये और उनका अनुपालन कीजिए :
(i) प्रश्न-पत्र चार खंडों में विभाजित किया गया है - क, ख, ग एवं घ। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) खंड क में प्रश्न अपठित गद्यांश पर आधारित हैं।
(iii) खंड ख में प्रश्न संख्या 2 से 6 तक प्रश्न हैं।
(iv) खंड ग में प्रश्न संख्या 7 से 11 तक प्रश्न हैं।
(v) खंड घ में प्रश्न संख्या 12 से 16 तक प्रश्न हैं।
(vi) यथासंभव प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर क्रम से लिखिए।
(vii) उत्तर संक्षिप्त तथा क्रमिक होना चाहिए और साथ ही दी गई शब्द-सीमा का यथासंभव अनुपालन कीजिए।
(viii) प्रश्न-पत्र में समग्र पर कोई विकल्प नहीं है। तथापि दो-दो अंकों वाले 2 प्रश्नों में, तीन-तीन अंक वाले 1 प्रश्न में और पाँच-पाँच अंकों वाले छह प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। पूछे गए प्रश्न का उत्तर लिखने के लिए सही विकल्प का ध्यान रखिए।
(ix) इनके अतिरिक्त, आवश्यकतानुसार, प्रत्येक खंड और प्रश्न के साथ यथोचित निर्देश दिए गए हैं।


  • Question 1
    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
    मानव सभ्यता पर औद्योगिक क्रांति की धमक अभी थमी भी नहीं कि एक नई तकनीकी क्रांति ने अपने आने की घोषणा कर दी है। 'नैनो-तकनीक' के समर्थक दावा करते हैं कि जब यह अपने पूरे वज़ूद से आएगी तो धरती का नामोनिशान मिट जाएगा और नैनो रोबोट की स्वनिर्मित फ़ौज पूरी तरह क्षत-विक्षत शव को पलक झपकते ही चुस्त-दुरुस्त इंसान में तबदील कर देगी। दूसरी ओर नैनो-तकनीक की असीमित शक्ति से आशंकित इसके विरोधी इसे मिस्र के पिरामिडों में सोई ममियों से भी ज़्यादा अभिशप्त समझते हैं। इन दोनों अतिवादी धारणाओं के बीच इतना अवश्य कहा जा सकता है कि हम तकनीकी क्रांति के एक सर्वथा नए मुहाने पर आ पहुँचे हैं जहाँ उद्योग, चिकित्सा, दूर संचार, परिवहन सहित हमारे जीवन में शामिल तमाम तकनीकी जटिलताएँ अपने पुराने अर्थ खो देंगी। इस अभूतपूर्व तकनीकी बदलाव के सामाजिक-सांस्कृतिक निहितार्थ क्या होंगे, यह देखना सचमुच दिलचस्प होगा।
    आदमी ने कभी सभ्यता की बुनियाद पत्थर के बेडौल हथियारों से डाली थी। अनगढ़ शिलाओं को छीलकर उन्हें कुल्हाड़ों और भालों की शक्ल में ढाला और इस उपलब्धि ने उत्पादकता की दृष्टि से उसे दूसरे जंतुओं की तुलना में लाभ की स्थिति में ला खड़ा किया। औज़ारों को बेहतर बनाने का यह सिलसिला आगे कई विस्मयकारी मसलों से गुज़रा और औद्योगिक क्रांति ने तो मनुष्य को मानो प्रकृति के नियंत्रक की भूमिका सौंप दी। तकनीकी कौशल की हतप्रभ कर देने वाली इस यात्रा में एक बात ऐसी है, जो पाषाण युग के बेढब हथियारों से चमत्कारी माइक्रोचिप निर्माण तक एक जैसी बनी रही। हम अपने औज़ार, कच्चे माल को तराशकर बनाते हैं। यह सर्वविदित तथ्य है कि सारे पदार्थ परमाणुओं से मिलकर बने हैं, लेकिन पदार्थों के गुण इस बात पर निर्भर करते हैं कि उनमें परमाणुओं को किस तरह सजाया गया है। कार्बन के परमाणुओं की एक खास बनावट से कोयला तैयार होता है, तो दूसरी खास बनावट उन्हें हीरे का रूप दे देती है। परमाणु और अणुओं को इकाई मानकर मनचाहा उत्पाद तैयार करना ही 'नैनो-तकनीक' का सार है।
    (क) नैनो-तकनीक के समर्थकों ने क्या संभावनाएँ व्यक्त की हैं?
    (ख) इसकी असीमित शक्ति से आशंकित विरोधियों का क्या मत है? इस पर टिप्पणी कीजिए।
    (ग) 'नैनो–तकनीक' से आप क्या समझते हैं?
    (घ) मानव प्रकृति का नियंत्रक कैसे बन गया?
    (ङ) हीरे और कोयले में अंतर क्यों है?
    (च) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 2
    देशभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वाक्य में ‘मनाया' को पद क्यों कहा जा सकता है? VIEW SOLUTION


  • Question 3
    निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए –
    (क) लड़कों का एक झुंड पतंग के पीछे-पीछे दौड़ा चला आ रहा था । (मिश्र वाक्य में)
    (ख) भाई साहब ने उछलकर पतंग की डोर पकड़ ली। (संयुक्त वाक्य में)
    (ग) ऐसी सभा पहले नहीं की गई थी, जिसमें खुला चैलेंज दिया गया हो। (सरल वाक्य में) VIEW SOLUTION


  • Question 4
    (क) निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह करके समास का नाम लिखिए -
    (i) पत्र व्यवहार (ii) चक्रधर

    (ख) निम्नलिखित विग्रहों के समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए–
    (i) महान् है जो नायक
    (ii) घर और परिवार
    VIEW SOLUTION


  • Question 5
    निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए –
    (क) शुद्ध आदर्श भी सोने के जैसे समान ही होते हैं।
    (ख) सिपाही लौटकर मुड़ा और कर्नल को घूरता हुआ चला गया।
    (ग) मैं यह बात तुम्हारे को नहीं बता सकता।
    (घ) मुझे सौ रुपए चाहिएँ। VIEW SOLUTION


  • Question 6
    निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए–
    (क) हाथ पाँव फूल जाना
    (ख) प्राणांतक परिश्रम करना
    (ग) सिर पर तलवार लटकना
    (घ) सपनों के महल बनाना VIEW SOLUTION


  • Question 7
    निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-
    (क) 'डायरी का एक पन्ना' पाठ के आधार पर लिखिए कि 26 जनवरी, 1931 का दिन विशेष क्यों था?
    (ख) छोटे भाई ने बड़े भाई साहब के नरम व्यवहार का क्या लाभ उठाया ? आपके विचार से छोटे भाई का व्यवहार उचित था या नहीं, तर्क सहित उत्तर लिखिए।
    (ग) कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?
    (घ) 'प्रेम सबको जोड़ता है।' 'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ के आधार पर इस कथन की पुष्टि कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 8
    लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए -
    'प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट' से क्या अभिप्राय है? गांधीजी 'प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट' थे, कैसे?

    OR


    प्रकृति के साथ मानव के दुर्व्यवहार और उसके परिणामों को अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 9
    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए-
    (क) 'आत्मत्राण' कविता में कवि विपदा में ईश्वर से क्या चाहता है और क्यों?
    (ख) 'है टूट पड़ा भू पर अंबर!' 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में कवि ने ऐसा क्यों कहा है?
    (ग) कबीर निंदक को अपने निकट रखने का परामर्श क्यों देते हैं?
    (घ) 'द्रोपदी री लाज राखी, आप बढ़ायो चीर'। इस कथन का भाव स्पष्ट कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 10
    लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए–
    'मनुष्यता' कविता में कवि किन-किन मानवीय गुणों का वर्णन करता है? आप इन गुणों को क्यों आवश्यक समझते हैं, तर्क सहित उत्तर लिखिए।

    OR


    सीमा पर भारतीय सैनिकों के द्वारा सहर्ष स्वीकारी जा रही कठिन परिस्थितियों का उल्लेख कीजिए और प्रतिपादित कीजिए कि ‘कर चले हम फ़िदा' गीत सैनिकों के हृदय की आवाज़ है। VIEW SOLUTION


  • Question 11
    लगभग 60-70 शब्दों में उत्तर लिखिए-

    (क) हरिहर काका अनपढ़ थे लेकिन अपने अनुभव और विवेक से दुनिया को बेहतर समझते थे, उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

    (ख) टोपी ने इफ़्फ़न की दादी से अपनी दादी बदलने की बात क्यों कही होगी? इससे बाल मन की किस विशेषता का पता चलता है?

    VIEW SOLUTION


  • Question 12
    आप विद्यालय की छात्र-परिषद् के सचिव हैं। स्कूल के बाद विद्यार्थियों को नाटक का अभ्यास करवाने के लिए अनुमति माँगते हुए प्रधानाचार्य को लगभग 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए।

    OR


    अस्पताल कर्मचारियों के सद्व्यवहार की प्रशंसा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लगभग 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 13
    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

    (क) सत्संगति

    • सत्संगति का अर्थ

    • सत्संगति का महत्त्व

    • कुसंगति से हानि

    (ख) हमारी मेट्रो

    • भारत की प्रगति का नमूना

    • लोकप्रियता के कारण

    • मेट्रो का विस्तार

    (ग) अनुशासन क्यों?

    • अर्थ

    • आवश्यकता

    • प्रभाव

    VIEW SOLUTION


  • Question 14
    'फास्ट-फूड' के बढ़ते प्रचलन के बारे में बड़े और छोटे भाई के बीच होने वाले संवाद को लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए।

    OR


    बोर्ड-परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में दो मित्रों के बीच होने वाले संवाद को लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 15
    कोई कंपनी 'लेखनी' नाम का नया पेन बाज़ार में लाना चाहती है। उसके लिए लगभग 25-50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    OR


    ए.टी.एम. केंद्रों पर सावधानी बरतने संबंधी निर्देश देते हुए पंजाब नेशनल बैंक की ओर से लगभग 25-50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 16
    आप अपनी कॉलोनी की कल्याण परिषद् के अध्यक्ष हैं। अपने क्षेत्र के पार्कों की साफ़ सफ़ाई के प्रति जागरूकता लाने हेतु कॉलोनी वासियों के लिए 40-50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।

    OR


    विद्यालय की सचिव की ओर से ‘समय-प्रबंधन' विषय पर आयोजित होने वाली कार्यशाला के लिए 40-50 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए। VIEW SOLUTION
More Board Paper Solutions for Class 10 Hindi
What are you looking for?

Syllabus